तीर्थन घाटी में गुरुवार सुबह एक सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में होमगार्ड के जवान सहित दो लोगों की मौत हो गई जबकि दो लोग घायल हुए हैं। स्थानीय लोगों ने घायलों को खाई से निकाल करअस्पताल भिजवा दिया है।

बताया जा रहा है कि तीर्थन घाटी में बठाहड़ से बंजार की ओर आ रही एक कार (HP 69 4054) फ़रियाड़ी के कैंची मोड़ के पास सड़क से लगभग 600 से 700 फीट गहरी खाई में गिर गई।

इस गाड़ी में चार लोग सवार थे, जिनमें हादसे में होमगार्ड के जवान बुद्धि सिंह निवासी शील और गोविन्द निवासी शलिंगा नोहन्दा की मौत हो गई और 2 बिहारी मजदूर घायल हो गए हैं।

एसपी कुल्लू गौरव सिंह ने हादसे की पुष्टि की। उन्होंने कहां पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए बंजार अस्पताल पहुंचाया जा रहा है।

Shimla: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने राज्य चयन आयोग की सिफारिशों के आधार…
Shimla : हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स को लेकर विधानसभा की ओर से कमेटी…
Hamirpur: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के गृह जिले के मुख्यालय हमीरपुर शहर की…
टांडा मेडिकल कालेज भी स्वास्थ्य क्षेत्र में निरंतर नए आयाम कर रहा स्थापित विश्व…
वर्तमान में प्रिंसिपल के 500 पद है खाली लेक्चरर्स की 90:10 की मांग का…
Shimla: रोहडू की रहने वाली 22 वर्षीय अनुष्का दत्ता मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 प्रतियोगिता…