गहरी खाई में गिरी कार, कॉलेज छात्र की मौत

<p>हिमाचल में जैसे-जैसे सड़कों का जाल बिछता जा रहा है वैसे ही गाड़ियों की रफ्तार ने भी अपना भयंकर रूप लेना शुरू कर दिया है। एक के बाद एक हिमाचल में हर रोज कोई न कोई सड़क हादसा हो रहा है, जिसमें मुख्य रूप से युवा हादसे का शिकार हो रहे हैं।</p>

<p>इसी कड़ी में बुधवार देर रात एक 20 साल का युवका हादसे का शिकार हो गया। दरअसल, बागनल और धदराबील के बीच पाउरी के पास बुधवार रात एक स्कारपियो गाड़ी अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। गाड़ी में सिर्फ एक ही युवक सवार था जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। युवक की पहचान रोहित पुत्र कल्याण सिंह निवासी शिरा क्यारी, शिलाई के रूप में हुई है और नाहन कॉलेज का छात्र बताया जा रहा है।</p>

<p>सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोग गाड़ी में तलाश में लग गए औक करीब 1 घंटे के बाद युवकी की गाड़ी मिली। मामले की पुष्टि करते हुए थाना प्रभारी शिलाई दुलाराम ने बताया कि फिलहाल शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। उसके बाद शव को परिजनों के हवाले कर दिया जाएगा और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।</p>

Samachar First

Recent Posts

बिझडी बाजार में कार और स्कूटी में टक्‍कर, मचा बवाल

  Hamirpur: उपमंडल बड़सर के बिझडी बाजार में उस समय अफरा तफरी का माहौल बन…

5 hours ago

Kangana Ranaut: सत्ता पाने के लिए देश के विभाजन से भी नहीं हिचकिचाते राहुल गांधी

  Mandi:खड्गे और जेपी नड्डा की पत्रवार के बीच मंडी से भाजपा सांसद और एक्‍ट्रेस…

5 hours ago

राजनीति में घुला जहर, पीएम रखें पद की गरिमा: प्रियंका

Shimla: शिमला में छुट्टियां बिता रहीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने शुक्रवार को…

5 hours ago

राजनीति में घुला जहर, पीएम रखें पद की गरिमा: प्रियंका

  Shimla: शिमला में छुट्टियां बिता रहीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने शुक्रवार…

5 hours ago

Uttar Pradesh: जमानत पर रिहा दुष्कर्म के आरोपी ने पीड़िता की गोली मारकर हत्या की

UP: दुष्कर्म का आरोपी और जमानत पर जेल से बाहर आए एक व्यक्ति ने दुष्कर्म…

6 hours ago

पेंशनरों की मांगों पर मुख्यमंत्री को ज्ञापन, सुधार की गुहार

  Nahan/Hamirpur: राज्‍य कार्यकारिणी के आह्वान पर अपनी मांगों को पेंशनरों ने जिला मुख्‍यालयों में…

6 hours ago