<p>गुड़गांव के पालम विहार में कथित तौर पर पारिवारिक संपत्ति विवाद को लेकर एक महिला की उसके घर में भारी वस्तु से हमला कर हत्या कर दी। एसीपी शमशेर सिंह ने बताया कि पुणे स्थित निजी स्कूल की प्रधानाचार्य अपने शयनकक्ष में मृत पायी गई। उसके सिर पर चोटों के निशान थे।</p>
<p>महिला के बेटे प्रबशरण सिंह के पुलिस को दिए बयान के अनुसार, जब वह अपने ऑफिस से लौट रहा था तो कौर ने उसे फोन किया। उन्होंने बताया कि उन पर भारी वस्तु से हमला किया गया और उससे तुरंत मदद मांगी। बेटे ने अपने पिता सुखबीर सिंह को फौरन घर जाने के लिए कहा। उस समय सुखबीर सिंह नजदीक के सेक्टर 22 बाजार में गए थे। जब तक वह वापिस अपने घर पहुंचते तब तक हमलावर बालकनी से भाग गया।</p>
<p>सुखबीर सिंह ने कहा कि उनका भाई जसप्रीत सिंह से संपत्ति को लेकर विवाद है और वे अदालत में मुकदमा लड़ रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि हमें पूरा शक है कि जसप्रीत, उसकी पत्नी प्रीति कौर और उनकी बेटी परमजीत कौर इस हत्या में शामिल हो सकती हैं।</p>
Shimla: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने राज्य चयन आयोग की सिफारिशों के आधार…
Shimla : हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स को लेकर विधानसभा की ओर से कमेटी…
Hamirpur: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के गृह जिले के मुख्यालय हमीरपुर शहर की…
टांडा मेडिकल कालेज भी स्वास्थ्य क्षेत्र में निरंतर नए आयाम कर रहा स्थापित विश्व…
वर्तमान में प्रिंसिपल के 500 पद है खाली लेक्चरर्स की 90:10 की मांग का…
Shimla: रोहडू की रहने वाली 22 वर्षीय अनुष्का दत्ता मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 प्रतियोगिता…