शिमला: HRTC बस से बाइक की टक्कर, 1 की मौत

<p>शिमला के अंतर्गत पड़ते घनाहट्टी के पास HRTC और बाइक में आमने सामने की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी की बाइक के पूरी तरह से परखच्चे उड़ गए। हादसे में बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को 108 ऐंबुलेंस की सहायता से अस्पताल ले जाया गया लेकिन गंभीर हालत के चलते बाइक सवार ने बीच रास्ते में ही दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान कमन कुमार निवासी गांव जलाना तहसील अर्की सोलने के रूप में हुई है। जबकि बस चालक की पहचान बेद प्रकाश के रूप में की गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर घटना का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।</p>

<p>जानकारी के अनुसार HRTC बस नंबर HP-65 – 2602 मंडी से शिमला की तरफ आ रही थी। जबकि बाइक नंबर HP-12C-1980 जोकि शिमला से अर्की की तरफ जा रहा था। इसी बीच घनाहट्टी के पास दोनों में आपस में टक्कर हो गई। बाइक की बस से टक्कर से बाइक बस के नीचे चली गई और बाइक चालक छिटक कर साइड में गिर गया। हादसे में बाइक सवार को गंभीर चोटें आई। मौके पर मौजूद लोगों ने 108 ऐंबुलेंस को फोन किया और घायल को इलाज के लिए आईजीएमसी शिमला ले जाया गया। लेकिन गंभीर हालत के चलते युवक ने बीच रास्ते में ही दम तोड़ दिया।</p>

<p>घटना की सूचना मिलते ही बालूगंज पुलिस भी IGMC पहुंची और शव को कब्जे में लेकर घटना का मामला दर्ज कर लिया। साथ ही मृतक युवक के परिजनों को भी सूचित कर दिया गया। मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव को परिजनों के हवाले कर दिया जाएगा।</p>

Samachar First

Recent Posts

राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए ठोस कदम उठा रही है सरकार: बाली

  टांडा मेडिकल कालेज भी स्वास्थ्य क्षेत्र में निरंतर नए आयाम कर रहा स्थापित विश्व…

15 mins ago

प्रमोशन लिस्ट के इंतजार में कई शिक्षक बिना प्रिंसिपल बने होंगे रिटायर

  वर्तमान में प्रिंसिपल के 500 पद है खाली लेक्चरर्स की 90:10 की मांग का…

1 hour ago

अनुष्का दत्ता पहुंची मिस यूनिवर्स इंडिया-2024 के फाइनल में, हिमाचल की पहली प्रतिभागी

  Shimla: रोह‍डू की रहने वाली 22 वर्षीय अनुष्का दत्ता मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 प्रतियोगिता…

1 hour ago

मस्जिद विवाद के बीच विक्रमादित्य की वक्फ बोर्ड में सुधार की नस‍ीहत

Shimla:हिमाचल और हिमाचलियत के हित सर्वश्रेष्ठ, सर्वत्र हिमाचल का संपूर्ण विकास। समय के साथ हर…

2 hours ago

कंगना का मंडी प्रेम: ‘यह मेरा घर है, यहां काम करूंगी

Manali: मशहूर अभिनेत्री कंगना रनौत ने  मनाली की यात्रा के दौरान अपने गृहनगर और लोगों…

2 hours ago

Survey: लेनदेन शुल्क लगा तो UPIका इस्तेमाल बंद कर देगे 75% उपयोगकर्ता

  New Delhi:लोकलसर्किल्स ने रविवार को एक सर्वेक्षण निष्कर्ष निकाला है। जिसमें दावा किया गया…

6 hours ago