मारपीट के आरोपी शिवसेना सांसद की विमान यात्रा पर रोक

<p>एयर इंडिया के कर्मचारी पर शिवसेना सांसद रविंद्र गायकवाड़ द्वारा मारपीट का&nbsp;मामला तेज होता नज़र आ रहा है। इस मामले पर जहां गुरुवार को FIR दर्ज कराई गई थी, वहीं आज शुक्रवार को सांसद की विमान यात्रा पर रोक लगा दी गई है। यह रोक FIA द्वारा लगाई गई है।</p>

<p>फेडेरेशन ऑफ इंडियन एयरलाइंस (FIA) में जेट एयरवेज, इंडीगो, स्पाइसजेट और गोएयर विमान कंपनियां सदस्य हैं। FIA के मुताबिक, संघ ने इस घटना पर सख्त रुख अपनाते हुए गायकवाड़ के विमान में सफर करने पर प्रतिबंध लगा दिया है। सूत्र ने बताया कि FIA की सदस्य कंपनियां अपने विमान पर गायकवाड़ को सवार होने नहीं देंगी।</p>

<p>वहीं इन सब की परवाह ना करते हुए गायकवाड़ विमान यात्रा पर अड़े हुए हैं। उन्होंने एक तरह से एयर इंडिया को चेतावनी देते हुए कहा कि वह शाम को फिर उसी विमान से वापस जाएंगे, कोई उन्हें रोक कर तो दिखाए।</p>

<p>गौर रहे कि गुरुवार को शिवसेना के सांसद रविंद्र गायकवाड़ ने एयरलाइंस कर्मचारी से मारपीट की और उसे चप्पल से पीटा था। हाथापाई होने की वजह सांसद को पंसदीदा सीट ना मिलने पर हुई थी। घटना के बाद कर्मचारी का चश्मा टूट गया था और उसने सांसद के खिलाफ FIR भी दर्ज कराई थी।</p>

Samachar First

Recent Posts

सभी बैंकर्स जमा-ऋण अनुपात बढ़ाने का करें प्लान तैयार: डीसी

धर्मशाला, 04 जुलाई: उपायुक्त हेमराज बैरवा ने सभी बैंकर्स से जमा-ऋण अनुपात में बढ़ाने के…

17 hours ago

नशा निवारण अभियान: जिले में चिह्न्ति हाॅट स्पाॅट्स पर रहेगा फोक्स: एडीसी

धर्मशाला, 04 जुलाई: कांगड़ा जिला में नशे की दृष्टि से चिह्न्ति संवेदनशील हाॅट स्पाॅट्स में…

17 hours ago

सुखविन्दर सिंह सुक्खू ने झूठ बोलने का रिकॉर्ड बनाया: जयराम ठाकुर

हमीरपुर : विधानसभा उपचुनाव में हमीरपुर के भाजपा प्रत्याशी आशीष शर्मा के समर्थन में आयोजित जनसभा…

17 hours ago

पर्यटन विकास निगम हुआ पेपरलेस, पर्यावरण संरक्षण के साथ फाइलों के झंझट मिला छुटकारा

हिमाचल विधानसभा के बाद अब पर्यटन विकास निगम भी पूरी तरह से पेपरलेस हो गया…

17 hours ago

हिमाचल में आज रात से मानसून पकड़ेगा रफ्तार, कई जिलों में भारी बारिश की संभावना

प्रदेश में मॉनसून के दस्तक के साथ ही इसकी रफ्तार धीमी पड़ गयी थी,लेकिन आज…

17 hours ago

प्रदेश में मित्रों का टोला फैला रहा है भ्रष्टाचार: बिंदल

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने देहरा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी होशियार सिंह…

23 hours ago