सिरमौर: यात्रियों से भरी टैंपो ट्रेवलर पर गिरी चट्टान, महिला की मौत- एक गंभीर रूप से घायल

<p>सिरमौर के शिलाबाग के पास गरिपुल-सैंज सड़क मार्ग पर एक दर्दनाक हादसा पेश आया है। जहां यात्रियों से भरी एक टैंपो ट्रेवलर पर पहाड़ी से बड़ी चट्टान आ गिरी। हादसे में ट्रेवलर में सवार एक महिला की मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है। मृतक महिला की पहचान अनीता देवी (50) पत्नी प्रमोद कुमार निवासी मनेवल कोटखाई शिमला के रूप में हुई है। जबकि घायल व्यक्ति की पहचान कांशीराम पुत्र आत्माराम निवासी बिल टिक्कर ठियोग के रूप में हुई है। घायल को इलाज के लिए सोलन अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।</p>

<p>जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह 11 बजे के करीब यात्रियों से भरी टैंपो ट्रेवलर कोटखाई की तरफ जा रही थी। जैसे ही ट्रेवलर शिलाबाग के पास पहुंची तो उपर पहाड़ी से चट्टान गिरकर ट्रेवलर की छत को चिरते हुए अंदर आ पहुंची। हादसे के समय ट्रेवलर में 11 लोग सफर कर रहे थे । जिसमें एक महिला और व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए जबकि अन्य सभी सुरक्षित हैं। घायलों को इलाज के लिए सोलन अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल व्यक्ति का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने घटना का मामला दर्ज कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।</p>

Samachar First

Recent Posts

हिमाचल प्रदेश मे 1.92 लाख किसान कर रहे प्राकृतिक खेती

हिमाचल प्रदेश मे 1.92 लाख किसान कर रहे प्राकृतिक खेती , प्रदेश मे 28 हजार…

7 hours ago

कांग्रेस सत्ता में आई तो पहली नौकरी की गारंटी पक्की: आनंद शर्मा

कांग्रेस सत्ता में आई तो पहली नौकरी की गारंटी पक्की: आनंद शर्मा पीएम मोदी का…

7 hours ago

मतदाताओं को मतदान का संदेश देने के लिए साइकलिंग एक्सपीडिशन स्पीति पहुंची

दुनिया के सबसे ऊंचे पोलिंग बूथ टशीगंग से साइकिल सवार देश के मतदाताओं को मतदान…

14 hours ago

राजनीतिक मंडी में बिके हमीरपुर जिला के तीन विधायक खनन व भू-माफिया: CM

राजनीतिक मंडी में बिके हमीरपुर जिला के तीन विधायक खनन व भू- माफिया : मुख्यमंत्री…

14 hours ago

बैजनाथ सहित अन्य विधानसभा क्षेत्र में सहायक मतदान केन्द्र होंगे स्थापित

विधानसभा क्षेत्र 20-बैजनाथ (अ.जा.) के 99-बड़ाभंगाल और 54-कसौली (अ.जा.) के 27-ढिल़्लों में सहायक मतदान केन्द्र…

14 hours ago

हिमाचल की चारों सीटों पर प्रचंड बहुमत से कमल खिलेगा: BJP

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा द्वारा हिमाचल प्रदेश के नूरपुर, चंबा…

15 hours ago