<p>सिरमौर जिले में चूड़धार यात्रा के दौरान पीजीआई, चंडीगढ़ के एक युवा डॉक्टर की मौत का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान डॉ. सौगात भटनागर (33) निवासी कलकत्ता के रूप में हुई है। डॉ. भटनागर पीजीआई में ब्लड स्पेशलिस्ट के पद पर तैनात थे। बताया जा रहा है चूड़धार यात्रा के दौरान ऑक्सीज़न की कमी के चलते सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। तीसरी नामक स्थान पर सांस लेने में दिक्कत के चलते उनकी अचानक तबियत बिगड़ गई।</p>
<p>तीसरी के समीप पहुंचे तो डॉक्टर भटनागर ने आगे न जाने की बात कही और वह वहीं ढाबे में रुक गए जबकि साथी जेस्मीन चूड़धार निकल गई। शाम को जेस्मीन भी ढाबे पर पहुंची और रात को दोनों वहीं रुक गए। रात को डॉक्टर की तबियत बिगड़ गई और वह बेहोश हो गए। शुक्रवार की देर शाम तक जब वह होश में नहीं आए तब जेस्मीन ने देर शाम को 100 पर कॉल कर मदद मांगी।</p>
<p>शनिवार को उन्हें लोगों की सहायता से नौहराधार अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हालांकि डॉक्टर सौगात को बचाने के लिए नोहराधार से पुलिस के 5 जवान, डॉक्टरों की टीम व भारी संख्या में स्थानीय ग्रामीण चूड़धार के लिए रवाना हुए थे। इसके अलावा राजस्व विभाग के 6 कर्मचारी भी चूड़धार के लिए गए थे।</p>
भरमौर (चंबा): चंबा जिले के भरमौर में चुनावी जनसभा को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री ठाकुर…
शिमला : नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि भारतवासी नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार…
कांगड़ा-चंबा लोकसभा भाजपा प्रत्याशी डॉ. राजीव भारद्वाज ने कहा की हिमाचल प्रदेश में मित्रों की…
लोकसभा चुनाव को लेकर हिमाचल में किसानो के विभिन्न संगठनों ने संयुक्त किसान मंच के…
हिमाचल प्रदेश में पिछले 16 महीने के कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में उद्योगों का प्रदेश…
हिमाचल निर्माता व प्रथम मुख्यमंत्री डॉ यशवंत सिंह परमार की 44वी पुण्यतिथि पर प्रदेश भर…