<p>ऊना के औद्योगिक क्षेत्र बेला बाथड़ी में देर रात पेश आगजनी में 5 प्रवासी मजदूरों की झुग्गियां जलकर राख हो गई। घटना में लगभग 70 हजार रुपये का नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। हालांकि, अभी आग लगने के पुख्ता कारणों का पता नहीं लग पाया है। जानकारी के अनुसार बेला बाथड़ी में वीरवार रात को अचानक प्रवासी मजदूरों की झुग्गियों में आग भड़क गई। देखते ही देखते की आग की लपटें तेज हो गई। जिससे मजदूरों में अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया। स्थानीय लोगों ने फौरन घटना की सूचला दमकम विभाग की दी।</p>
<p>सूचना मिलते ही टाहलीवाल दमकल विभाग ने देर रात लगभग साढे दस बजे पांच झुग्गियों में लगी आग पर काबू पाया और तीन झुग्गियों को आग की चपेट में आने से बचा लिया गया। इस आग से प्रवासी कामगारों की घास-फूसनुमा अस्थाई घर में रखा सामान टीवी, रजाई, गद्दे, खाद्य सामग्री, कुछ नकदी और दो घरेलू गैस के सिलेंडर जलकर खाक हो गए।</p>
Hamirpur: उपमंडल बड़सर के बिझडी बाजार में उस समय अफरा तफरी का माहौल बन…
Mandi:खड्गे और जेपी नड्डा की पत्रवार के बीच मंडी से भाजपा सांसद और एक्ट्रेस…
Shimla: शिमला में छुट्टियां बिता रहीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने शुक्रवार को…
Shimla: शिमला में छुट्टियां बिता रहीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने शुक्रवार…
UP: दुष्कर्म का आरोपी और जमानत पर जेल से बाहर आए एक व्यक्ति ने दुष्कर्म…
Nahan/Hamirpur: राज्य कार्यकारिणी के आह्वान पर अपनी मांगों को पेंशनरों ने जिला मुख्यालयों में…