<p>जिला कुल्लू के तहत पडने वाले बंजार उपमंडल के पलाहच में पुलिस ने 2 किलो 288 ग्राम चरस के साथ एक व्यक्ति को धर दबोचा। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्जकर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे 3 दिनों के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।</p>
<p>पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बंजार पुलिस की टीम पलाहच मार्ग पर रूटीन गश्त पर थी। इस दौरान पुलिस आने-जाने वाले वाहनों की चैकिंग कर रही थी, इसी दौरान एक व्यक्ति पलाहच की तरफ से आया। जब व्यक्ति ने पुलिस टीम को देखा तो वह हड़बड़ा गया।</p>
<p>पुलिस टीम ने जब उसकी तलाशी ली तो उसके कब्जे से चरस बरामद ugR। यह चरस सोमवार देर शाम को व्यक्ति से बरामद की गई है। एसपी कुल्लू शालिनी अग्रिहोत्री ने बताया कि चरस के साथ पकड़े गए व्यक्ति की पहचान मोती राम निवासी पलाहच के रूप में हुई है।</p>
<p> </p>
नई दिल्ली: भारत ने राजस्थान के पोखरण फायरिंग रेंज में बहुत ही कम दूरी…
नाहन: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के नाहन में आयोजित…
Shimla : राजधानी शिमला के संजौली क्षेत्र में स्थित मस्जिद में हुए कथित…
Kohlapur/Agencies: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कोल्हापुर में मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति…
illegal construction cases : मंडी नगर निगम द्वारा अवैध निर्माण के खिलाफ जारी किए…
Hamirpur: सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने नादौन के गलोड में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान…