<p>अद्योगिक क्षेत्र कालाअंब इलाके में शुक्रवार दोपहर बाद एक दुकान में आग लग गई। अग्निशमन विभाग के कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने से 85 हजार के करीब का नुकसान हुआ है।</p>
<p>जानकारी के अनुसार दोपहर बाद करीब ढाई बजे औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब में रुचिरा फेक्ट्री के पास संजीव कबाड़ी की अंशुमन इंटरप्राइजेज की दुकान में आग लग गई। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। आग लगने की सूचना स्थानीय अग्निशमन विभाग को दी गई। दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पा लिया।</p>
<p>हालांकि, आग से कोई जानी नुकसान नहीं पहुंचा लेकिन दुकान में रखा सामान जलने से दुकानदार को हजारों रुपये का नुकसान हुआ। दमकल विभाग ने नुकसान की कीमत 85 हजार रुपये के करीब आंकी है। इस दौरान इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। धुआं व आग की लपटों आसपास के लोगों में दहशत का माहौल पैदा हो गया।</p>
<p><img src=”/media/gallery/images/image(2432).jpeg” style=”height:1040px; width:800px” /></p>
Shimla: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने राज्य चयन आयोग की सिफारिशों के आधार…
Shimla : हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स को लेकर विधानसभा की ओर से कमेटी…
Hamirpur: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के गृह जिले के मुख्यालय हमीरपुर शहर की…
टांडा मेडिकल कालेज भी स्वास्थ्य क्षेत्र में निरंतर नए आयाम कर रहा स्थापित विश्व…
वर्तमान में प्रिंसिपल के 500 पद है खाली लेक्चरर्स की 90:10 की मांग का…
Shimla: रोहडू की रहने वाली 22 वर्षीय अनुष्का दत्ता मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 प्रतियोगिता…