<p>जिला ऊना के तहत बसाल में पेश आये दर्दनाक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गयी जबकि एक अन्य गम्भीर रूप से घायल हुआ है। घायल को इलाज के लिए ऊना अस्पताल पहुंचाया गया है। मृतक की पहचान सुधीर कुमार पुत्र सेखो महतो निवासी जिला बेगूसराय बिहार के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।</p>
<p>जानकारी के अनुसार सुधीर और उसका साथी चन्दन बाइक पर सवार होकर बसाल के समीप जा रहा था। रात को अचानक ही बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। जिससे बाइक चालक सुधीर की मौत हो गयी जबकि बाइक के पीछे बैठा चन्दन गम्भीर रूप से घायल हुआ है। हादसा किन कारणों से हुआ इसका खुलासा नहीं हो पाया है। कयास लगाए जा रहे हैं कि तेज रफ्तारी के चलते हादसा हुआ है। उधर डीएसपी अशोक वर्मा ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। घायल और स्थानीय लोगों के बयान दर्ज़ किए जा रहे हैं।<br />
</p>
<p> </p>
धर्मशाला: राज्यसभा चुनाव में सत्तारूढ़ कांग्रेस को घुटने पर लाने में बागियों के सरगना की…
नगरोटा बगवां के विधायक आर एस बाली ने कांगड़ा चंबा लोकसभा के प्रत्याशी आनंद शर्मा…
हस्तपा 10 से 12 मई तक शिमला में 11वीं एमटीबी साइकिल रेस का अयोजन कर…
नगरोटा बगवां पहुंचे कांगड़ा-चंबा से लोकसभा उम्मीदवार आनंद शर्मा ने कहा भारत बहुभाषी ,बहु धर्मी…
मुख्य निर्वाचन अधिकारी, मनीष गर्ग ने आज यहां बताया कि वर्ष 2019 में हुए लोकसभा…
साइक्लिंग अभियान के माध्यम से वोट का महत्व बताएंगे स्टेट इलेक्शन आइकॉन जसप्रीत पॉल मुख्य…