कोटखाई मर्डर मिस्ट्री: CBI 17 अगस्त को सौंपेगी स्टेटस रिपोर्ट, हो सकते हैं कई बड़े खुलासे

<p>CBI शिमला जिला के कोटखाई में गैंगरेप मर्डर मिस्ट्री पर आधारित स्टेटस रिपोर्ट 17 अगस्त को प्रदेश उच्च न्यायालय में सौंपने जा रही है। हालांकि इस मामले को अंजाम तक पहुंचाने के लिए CBI ने तीन महीने का वक्त मांगा था, मगर अदालत ने उसे 17 अगस्त तक का समय निर्धारित किया था। जानकारी का मुताबिक CBI को दिल्ली में फॉरेंसिक लैब से इस मामले से जुड़े कई टेस्ट की रिपोर्ट्स मिल चुकी हैं। सोमवार को एक बैठक करके CBI की टीम ने इनका उल्लेख स्टेटस रिपोर्ट में करने के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है।</p>

<p>इस मामले में सबसे बड़ा खुलासा यह होगा कि आरोपियों की संख्या 8 होगी या फिर 11। यहीं नहीं सूत्रों का दावा है कि पुलिस के कुछ कर्मियों को भी CBI आरोपी बना सकती है। सूरज के पोस्टमार्टम में कुछ ऐसे तथ्य CBI के हाथ लगने का दावा है, जिनकी बिनाह पर पुलिस को भी कठघरे में खड़ा किया जा सकता है। अब इन आरोपों में कितनी सच्चाई है, यह तो स्टेटस रिपोर्ट ही खुलासा करेगी। चर्चा इस बात की भी है कि CBI अदालत में कुछ सनसनीखेज तथ्य पेश कर इस मामले में कुछ और समय भी मांग सकती है।</p>

<p>&nbsp;</p>

Samachar First

Recent Posts

किसी पौंग बांध विस्थापित को भूमिहीन नहीं रहने देंगे: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शनिवार को देहरा विधानसभा क्षेत्र के लुदरेट, नंदपुर भटोली,…

21 hours ago

होशियार जी, विधायक ही बनना था, तो इस्तीफ़ा क्यों: CM

देहरा। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने देहरा विधानसभा क्षेत्र के नलेटी में एक चुनावी…

21 hours ago

राज्यपाल ने विद्यार्थियों से आधुनिक तकनीक और नवाचार अपनाने का किया आह्वान

राज्यपाल व जेपी सूचना प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कुलाधिपति शिव प्रताप शुक्ल ने जिला सोलन के…

21 hours ago

बिके हुए आशीष शर्मा बहरूपिया, लोगों का स्वाभिमान भाजपा को बेचा: CM

हमीरपुर। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शनिवार शाम हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार…

21 hours ago

फोर्टिस कांगड़ा में हिमकेयर में बच्चों के लिए आईसीयू सेवाएं निःशुल्क

फोर्टिस अस्पताल कांगड़ा में हिमकेयर में अब हर सुविधा उपलब्ध है, जिसका लाभ हर वर्ग…

21 hours ago

सीएम 28000 नौकरियां देने की बात कहकर प्रदेश की जनता को सफेद झूठ परोस रहे हैं : बिंदल

धर्मशाला: देहरा विधान सभा क्षेत्र के उपचुनाव में नुक्कड़ सभाओं को सम्बोधित करते हुए भाजपा…

2 days ago