अमेरिका में 61 साल के भारतीय शख्स की गोली मारकर हत्या

<p>भारतीय मूल के 61 साल के एक शख्स सुनील एडला की अमेरिका के न्यूजर्सी में 16 साल के बच्चे ने गोली मारकर बेरहमी से हत्या कर दी। फिलहाल हत्यारा हिरासत में है, लेकिन मर्डर की वजह का खुलासा नहीं हुआ है। बस इतना पता चला है कि सुनील को बेहद पास से कई गोलियां मारी गई थीं। सुनील अटलांटिक काउंटी में बीते 30 सालों से रह रहे थे और अटलांटिक सिटी की हॉस्पिटेलिटी इंडस्ट्री में काम करते थे। भारत में उनका घर तेलंगाना के मेदक में है।</p>

<p>गुरुवार को सुनील का मर्डर किया गया था, रविवार को उनके कातिल को हिरासत में ले लिया गया। पुलिस का कहना है कि हत्या की वजह अभी पता नहीं चल पाई है। पुलिस मानती है कि आरोपी ने सुनील पर गोली चलाई और उनकी कार पर कब्जा कर लिया। पुलिस को कार बाद में मिली।</p>

<p>सुनील के परिवार वालों ने बताया कि गुरुवार को सुनील नॉर्थ कैरोलिना एवेन्यू रोडवे इन में नाइट शिफ्ट करने के लिए घर से निकले थे। उन्होंने अपनी कार चालू की। फिर वह कार से उतर कर घर के अंदर गए। कुछ ही देर में जब वह दूसरी मंजिल पर स्थित अपने अपार्टमेंट की सीढ़ियों से उतर कर आगे बढ़े, उसी समय उन्हें गोली मार दी गई।</p>

<p>सुनील एडला अपनी मां का 95वां जन्मदिन और क्रिसमस मनाने के लिए 27 नवंबर को भारत आनेवाले थे। लेकिन उससे पहले ही यह सब हो गया। पकड़ा गया कातिल महज 16 साल का है। उस पर हत्या, लूटपाट, कार की लूट और गैरकानूनी उद्देश्य के लिए गैरकानूनी तरीके से हैंडगन रखने के आरोप लगाए गए हैं।</p>

Samachar First

Recent Posts

केंद्र ने 14 बाढ़ प्रभावित राज्यों ₹5,858.60 करोड़ की वित्तीय सहायता जारी की,हिमाचल को मिले ₹189.20 करोड़

  New Delhi: केंद्र सरकार ने प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित राज्यों की सहायता के लिए…

36 mins ago

बिजली बचाएं, 300 यूनिट से ज्यादा जलाने पर नहीं मिलेगी सब्सिडी, नई दरें लागू

  Shimla: बिजली उपभोक्ता अब बिजली संभल कर ही जलाएं। यदि माह में 300 यूनिट…

51 mins ago

9 को पेंशन पर उखड़े पेंशनर, 39 कांग्रेस विधायकों के घेराव और कार्यक्रमों में विरोध की चेतावनी

  शिमला: पेंशन पर हिमाचल में सियासत गरमा गई है। पहली तारीख को पेंशन का…

1 hour ago

वॉल ऑफ़ ऑनर में सजी एचआरटीसी की 50 साल की उपलब्धियां, डिप्टी सीएम ने किया शुभारंभ

  Shimla: 1974 से हिमाचल प्रदेश में अपना सफर शुरू करने वाली एचआरटीसी आज 50…

2 hours ago

आठ पुलिस अधिकारियों का स्थानांतरण, पांच को नई तैनाती

  Shimla: प्रदेश सरकार ने 13 पुलिस अधिकारियों (HPS)के तबादला व तैनाती आदेश जारी किए…

3 hours ago

हिमाचल के मंदिरों में डिजिटल सेवाओं के विस्तार के लिए बनेगी राज्यव्यापी नीति : उपमुख्यमंत्री

Una : उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने मंगलवार को कहा कि राज्य में डिजिटल प्रौद्योगिकी के…

3 hours ago