आगरा: गांव के बाहर पेड़ से लटके मिले प्रेमी जोड़े के शव

<p>भारत में आए दिन कई प्रेमी जोड़े आत्महत्या कर लेते हैं। ऐसी ही एक घटना आगरा के डौकी क्षेत्र से सामने आई है। यह घटना रविवार सुबह की है जब प्रेमी युगल के शव मिलने से वहां सनसनी फैल गई। दोनों के शव गांव के बाहर पेड़ से लटके मिले। प्रेमी-प्रेमिका एक ही गांव के रहने वाले थे।</p>

<p>बताया जा रहा है कि लड़की की उम्र 17 साल है। वो कक्षा नौ की छात्रा थी। 20 वर्षीय प्रेमी आगरा में किसी फैक्ट्री में काम करता था। दोनों के बीच तीन साल से प्रेम संबंध चल रहा था और दोनों एक ही बिरादरी के थे। प्रेमी युगल के परिजनों को इनके संबंधों की बात पता चल गई थी।</p>

<p>मृतक युवक की मां ने बताया कि छह महीने पहले लड़की के भाई ने दोनों को पीटा था। इनके परिजन दोनों के रिश्ते का विरोध कर रहे थे, लेकिन प्रेमी युगल छिप-छिपकर मिलते रहे।</p>

<p>इस घटना की खबर मिलते ही वहां पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस इसे आत्महत्या का मामला मान रही है।</p>

Samachar First

Recent Posts

“JOA IT पदों पर चयनित उम्मीदवारों की सूची जारी, इतने को मिली नियुक्ति”

  Shimla: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने राज्य चयन आयोग की सिफारिशों के आधार…

7 hours ago

अतिक्रमण एक रात का नहीं, सुक्खू सरकार से पहले हुआ अवैध निर्माण: कुलदीप

  Shimla : हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स को लेकर विधानसभा की ओर से कमेटी…

7 hours ago

मुख्यमंत्री के निर्देश पर हमीरपुर में ‘कायाकल्प’ अभियान से बदल रही है शहर की तस्वीर

  Hamirpur: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के गृह जिले के मुख्यालय हमीरपुर शहर की…

8 hours ago

राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए ठोस कदम उठा रही है सरकार: बाली

  टांडा मेडिकल कालेज भी स्वास्थ्य क्षेत्र में निरंतर नए आयाम कर रहा स्थापित विश्व…

8 hours ago

प्रमोशन लिस्ट के इंतजार में कई शिक्षक बिना प्रिंसिपल बने होंगे रिटायर

  वर्तमान में प्रिंसिपल के 500 पद है खाली लेक्चरर्स की 90:10 की मांग का…

9 hours ago

अनुष्का दत्ता पहुंची मिस यूनिवर्स इंडिया-2024 के फाइनल में, हिमाचल की पहली प्रतिभागी

  Shimla: रोह‍डू की रहने वाली 22 वर्षीय अनुष्का दत्ता मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 प्रतियोगिता…

9 hours ago