<p>जिला ऊना के झंबर गांव में पेड़ से लटके मिले शव की शिनाख्त कर ली गई है। शव की पहचान उत्तराखंड के ऋषिकेश निवासी 32 वर्षीय पूजा के रूप में की गई है। महिला के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए टांडा मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया है। जानकारी के अनुसार महिला पति और तीन साल के बेटे के साथ नगर पंचायत मैहतपुर – बसदेहड़ा स्थित किराए के मकान में रह रही थी। वहीं, शुक्रवार सुबह से वह लापता बताई गई थी। </p>
<p>जिसके संबंध में उसके पति वरुण शर्मा ने पुलिस के पास शिकायत भी दर्ज़ करवा रखी थी। पुलिस ने मामले की जानकारी मिलने के बाद महिला के मायके पक्ष को भी उसकी मौत की सूचना दे दी है। जिसके बाद उसके माता – पिता उत्तराखंड से ऊना पहुंच गए हैं। पुलिस ने पति के बयान दर्ज कर लिए हैं। जबकि उसके माता – पिता से भी मामले के संबंध में जानकारी हासिल की जा रही है।</p>
2800 JBT TGT Recruitment: हिमाचल प्रदेश में दिवाली के बाद जेबीटी, टीजीटी और सीएंडवी शिक्षकों…
एजेंसी/भाषा Ratan Tata Life: रतन टाटा भारत के सबसे प्रभावशाली उद्योगपतियों में से एक…
Ratan Tata death: भारत के सबसे सम्मानित उद्योगपतियों में से एक और टाटा संस…
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) आज का दिन आपके लिए…
Kinnaur truck accident: किन्नौर ज़िले के निगुलसरी के पास एक सड़क दुर्घटना में एक ईंटों…
Sanjauli Mosque Demolition Controversy: राजधानी शिमला के संजौली क्षेत्र में स्थित मस्जिद की तीन अवैध…