<p>कुल्लू पुलिस ने 5 किलो 679 ग्राम चरस के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान कौल सिंह पुत्र संगत राम, कृष्ण चंद पुत्र चैनू राम, चेत राम पुत्र हफीर् राम निवासी वागीकसाडी सैंज के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है।</p>
<p>मामले की पुष्टि करते हुए एसपी कुल्लू गौरव सिंह ने बताया कि पुलिस ने सैंज घाटी से तीन लोगों के पास से 5 किलो 679 ग्राम चरस बरामद की है और तीनों व्यक्तियों को गिरफ्तार कर दिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस को एक युवा ने गुप्त सूचना दी थी कि कुछ लोग घाटी में चरस की समगलिंग कर रहे हैं जिसके चलते डीएसपी बंजार बिन्नी मिन्हास और एएसआई सुनील सांख्यायन अपनी टीम के साथ सैंज घाटी में नाकेबंदी किए हुए थी।</p>
<p>इस दौरान तीन लोगों को उन्हें संदिग्ध गतिविधियों में शामिल होते हुए देखा तो उनके ठिकानों पर जब पुलिस ने रेड की तो उनके पास से 5 किलो 679 ग्राम चरस बरामद की गई। उन्होंने बताया कि चरस के साथ पकडे़ गए लोगों में कौल सिंह पुत्र संगत राम, कृष्ण चंद पुत्र चैनू राम, चेत राम पुत्र हफीर राम निवासी वागीकसाडी सैंज शामिल है।</p>
Kullu-Jaipur Air Service : सोमवार को कुल्लू के भुंतर एयरपोर्ट से जयपुर के लिए…
MANDI: जेल रोड में मस्जिद में कथित अवैध निर्माण मामले में मुस्लिम पक्ष को राहत…
Mock drill at DC office : सोमवार को उपायुक्त कार्यालय परिसर में जिला आपदा प्रबंधन…
Asha Worker: आशा वर्कर्स, जो लंबे समय से ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं…
नेशनल हाईवे नंबर तीन का निर्माण कर रही सूर्य कंस्ट्रक्शन कंपनी के खिलाफ स्थानीय ग्रामीणों…
Nahan: सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन के माध्यमिक पाठशाला कैंट के छात्र दीक्षित वर्मा का राष्ट्रीय…