कुल्लू: तेंदुए ने 10 बकरियों को बनाया अपना शिकार, दहशत में जी रहे ग्रामीण

<p>कुल्लू जिला के आनी के खनेरी गांव में तेंदए के आतंक से लोग दहशत में हैं। शनिवार देर रात तेंदुए ने बकरियों के बाड़े में घुस कर 10 बकरियों को मार डाला।</p>

<p>आनी के खनेरी गांव में मेहर सिंह नामक भेड़ बकरी पालक ने इस बारे में पुलिस थाना आनी में रिपोर्ट दर्ज करवाई कि उसने रोज की तरह शनिवार को भी अपनी 40 भेड़ बकरियां घर से थोड़ा दूर बने बाड़े में बंद की थी। रविवार सुबह जब वह उन्हें चराने के लिये बाहर निकालने लगा तो देखा कि बेड़े की छत उखड़ी हुई है और दरवाजा भी टूटा हुआ है।</p>

<p>भेड़पालक ने अंदर जाकर देखा कि उसकी दो बकरियों को गले से नोचकर मौत के घाट उतारा गया है जबकि उसकी कुल 40 भेड़ बकरियों में से आठ बकरियां भी गायब थीं। भेड़ पालक ने ग्रामीणों को साथ लेकर तलाश की तो जंगल मे लापता बकरियों के खाये हुए शव बरामद हुए।</p>

<p>प्रभावित भेड़ पालक ने प्रशासन और वन विभाग से उसकी क्षतिपूर्ति के लिए उचित मुआवजे की मांग उठाई है। तेंदुए के इस हमले से क्षेत्र में दहशत का माहौल है।</p>

Samachar First

Recent Posts

“JOA IT पदों पर चयनित उम्मीदवारों की सूची जारी, इतने को मिली नियुक्ति”

  Shimla: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने राज्य चयन आयोग की सिफारिशों के आधार…

3 hours ago

अतिक्रमण एक रात का नहीं, सुक्खू सरकार से पहले हुआ अवैध निर्माण: कुलदीप

  Shimla : हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स को लेकर विधानसभा की ओर से कमेटी…

4 hours ago

मुख्यमंत्री के निर्देश पर हमीरपुर में ‘कायाकल्प’ अभियान से बदल रही है शहर की तस्वीर

  Hamirpur: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के गृह जिले के मुख्यालय हमीरपुर शहर की…

4 hours ago

राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए ठोस कदम उठा रही है सरकार: बाली

  टांडा मेडिकल कालेज भी स्वास्थ्य क्षेत्र में निरंतर नए आयाम कर रहा स्थापित विश्व…

4 hours ago

प्रमोशन लिस्ट के इंतजार में कई शिक्षक बिना प्रिंसिपल बने होंगे रिटायर

  वर्तमान में प्रिंसिपल के 500 पद है खाली लेक्चरर्स की 90:10 की मांग का…

5 hours ago

अनुष्का दत्ता पहुंची मिस यूनिवर्स इंडिया-2024 के फाइनल में, हिमाचल की पहली प्रतिभागी

  Shimla: रोह‍डू की रहने वाली 22 वर्षीय अनुष्का दत्ता मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 प्रतियोगिता…

5 hours ago