सिरमौर: रेणुकाजी में एक और सड़क हादसा, खाई में गिरा टिप्पर- 2 गंभीर घायल

<p>सिरमौर जिला के रेणुकाजी में एक टिप्पर गहरी खाई में जा गिरा। सड़क दुर्घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं जिनमें से एक को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया।</p>

<p>जानकारी के अनुसार उपमंडल संगड़ाह के तहत माइनाबाग में टिप्पर नंबर (HP 71-4646) गहरी खाई में गिर गया। हादसे में चालक शशिपाल और एक अन्य सवार सुशील ठाकुर बुरी तरह जख्मी हो गए हैं। घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां से गंभीर हालत में सुशील को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया है। पुलिस हादसे की जांच में जुट गई है।</p>

<p>बता दें कि बीते दिन इसी मार्ग पर आज सुबह के समय डीएवीएन स्कूल की बस भी खाई में गिरी। हादसे में 6 बच्चों और चालक की मौत हो गई है। जबकि, एक दर्जन के करीब बच्चे घायल हुए हैं। जिला सिरमौर में बढ़ रही हादसों की संख्या से हर कोई परेशान है।</p>

Samachar First

Recent Posts

रेलवे कर्मियों को बोनस, खेती-बाड़ी की योजनाओं और तेल-तिलहन के लिए राष्ट्रीय मिशन को मिली मंजूरी

  मुख्य बिंदु: रेलवे कर्मियों को 2028.57 करोड़ रुपये का बोनस। 10,103 करोड़ रुपये के…

2 hours ago

हिमाचल प्रदेश सरकार ने 888 आवश्यक दवाओं और 273 चिकित्सा उपकरणों की खरीद को दी मंजूरी

  Shimla: हिमाचल प्रदेश सरकार ने राज्य के स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए एक…

2 hours ago

शिमला में महिला के साथ बैंक कर्मी ने की धोखाधड़ी, ₹5,238 की किस्त कटने पर हुआ खुलासा

  Shimla: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में बैंक कर्मी ने महिला खाता धारक के…

2 hours ago

शिक्षकों के विदेश दौरे के बनाए नियम, 100% रिजल्ट देने वाले होंगे योग्य

  शिमला: हिमाचल प्रदेश सरकार ने सरकारी स्कूलों के शिक्षकों के विदेश दौरे को लेकर…

2 hours ago

खेलों से युवाओं को नशे से दूर रखना होगा संभव: कुलदीप सिंह पठानिया

  मलकवाल में दो दिवसीय राष्ट्रीय जूनियर कुराश चैंपियनशिप का समापन नूरपुर: हिमाचल प्रदेश विधानसभा…

3 hours ago

हिमाचल स्ट्रीट वेंडर पॉलिसी: सुझावों के लिए कमेटी ने खोला रास्ता, 4 नवंबर को अगली बैठक

  शिमला: हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स के लिए एक समुचित नीति तैयार करने को…

6 hours ago