<p>दूध की सप्लाई लेकर जा रहा एक कैंटर गुरुवार सुबह बनेर खड्ड के पास हादसे का शिकार हो गया। इस हादसे में कैंटर चालक और क्लीनर घायल हुए हैं। दोनों को मेडिकल कॉलेज टांडा ले जाया गया। जहां पर उनका उपचार चल रहा है। दोनों खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं।</p>
<p>राष्ट्रीय उच्च मार्ग मटौर-शिमला पर गुरुवार सुबह बद्दी से दूध की सप्लाई लेकर धर्मशाला जा रहा कैंटर (HP-72 C -2920) समेला के नजदीक बनेर खड्ड पुल के पास अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में ऊना जिला के ग्राम लमलेहडी निवासी कैंटर चालक मक्खन सिंह (27) पुत्र चेतराम और क्लीनर दर्शन सिंह (45) पुत्र रामलाल गंभीर रूप से घायल हो गए।</p>
<p>पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारण की जांच शुरू कर दी है। एसएचओ मेहर सिंह पुलिस थाना कांगड़ा ने बताया हादसे की जांच की जा रही है।</p>
<p><img src=”/media/gallery/images/image(610).png” style=”height:1040px; width:800px” /></p>
Shimla: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने राज्य चयन आयोग की सिफारिशों के आधार…
Shimla : हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स को लेकर विधानसभा की ओर से कमेटी…
Hamirpur: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के गृह जिले के मुख्यालय हमीरपुर शहर की…
टांडा मेडिकल कालेज भी स्वास्थ्य क्षेत्र में निरंतर नए आयाम कर रहा स्थापित विश्व…
वर्तमान में प्रिंसिपल के 500 पद है खाली लेक्चरर्स की 90:10 की मांग का…
Shimla: रोहडू की रहने वाली 22 वर्षीय अनुष्का दत्ता मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 प्रतियोगिता…