मंडीः दो महिलाओं ने महिला को जमकर पीटा, बाजू और टांग पर आई गंभीर चोटें

<p>जिला मंडी के सुंदरनगर में हिमाचल डेंटल कॉलेज के साथ एक निजी स्कूल में अपनी बच्ची को स्कूल छोड़ने जा रही एक महिला पर दो महिलाओं ने एकाएक हमला बोल दिया। जिससे महिला को गंभीर तौर से चोटें आई हैं। पीडिता ने महिलाओं के नाम शिवानी और रक्षा बताए हैं। स्थानीय लोगों ने इस घटना को घटित होते देखा तो तुरंत पुलिस को सूचना दी। जैसे पुलिस को सूचित किया तो पुलिस घटनास्थल पर तकरीबन 1 घंटे बाद पहुंची। जिसके बाद महिला को सिविल अस्पताल सुंदरनगर में भर्ती करवाया गया। वहां पर पुलिस ने महिला के बयान दर्ज करके मामला दर्ज़ कर लिया है और आगामी कार्रवाई तेज़ कर दी है।</p>

<p>पीड़िता हेमलता पत्नी हरीश सेन निवासी फागला ने बताया कि वह सुबह के समय अपनी बच्ची को लेकर स्कूल में जा रही थी कि पीछे से एकाएक तीन चार महिलाओं ने उसके ऊपर डंडे और रॉड से हमला बोल दिया और उसका पर्स, एटीएम, मोबाइल और पैसे छीन कर ले गई। जिससे उसके बाजू, टांग और शरीर के अन्य भागों में भी गंभीर चोटें आई हैं। पीड़िता के परिजनों ने शासन और प्रशासन से मांग की है कि दिनदहाड़े सरेआम इस तरह की घटना को अंजाम दिया जा रहा है, तो ऐसे में समाज में महिलाएं कहां पर खुद को सुरक्षित पा सकती हैं?</p>

<p>वहीं, दूसरी ओर उन्होंने पुलिस कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े किए हैं कि पुलिस को समय रहते इस घटना की सूचना दी गई थी, लेकिन पुलिस 1 घंटे बाद घटनास्थल पर पहुंची तब जाकर गंभीर रूप से घायल महिला को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। उन्होंने मांग की है कि इस कृत्य में जो भी शामिल है उनके खिलाफ़ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए। उधर पुलिस थाना के प्रभारी इंस्पेक्टर कमल कांत का कहना है कि महिला के बयान दर्ज़ कर लिए गए हैं और मामला दर्ज़ करके छानबीन जारी है।</p>

Samachar First

Recent Posts

वर्षा शालिका के पास मिली दिहाड़ी मजदूर की लाश

Body found in Bhoraj: भोरंज उपमंडल की पंचायत जाहू के सुलगवान चौक पर एक मृत…

3 mins ago

आर एस बाली ने रामायण के माध्यम से सामाजिक एकता की दी प्रेरणा

Valmiki Jayanti celebration in Nagrota: महर्षि वाल्मीकि के प्रकटोत्सव के अवसर पर जिला कांगड़ा की…

8 mins ago

Himachal: 600 करोड़ की स्वीकृति के बावजूद लंबित मांगों पर नाराजगी

Himachal Employee Federation meeting:  हिमाचल प्रदेश कर्मचारी महासंघ ने मंगलवार को सचिवालय के प्रांगण में …

19 mins ago

Anti-Drug Campaign: पुलिस का नशे के खिलाफ अभियान तेज, बुद्धिजीवी वर्ग से मांगा सहयोग

  Hamirpur Anti-Drug Campaign: नशा तस्करों के खिलाफ हमीरपुर पुलिस ने एक नई मुहिम की…

5 hours ago

मंडी शहर के विकास कार्यों में तेजी लाएं: अनिल

Mandi Municipal Corporation Meeting:  मंगलवार को नगर निगम मंडी के सभागार में सभी विभागों और…

5 hours ago

Cluster Level Competition: बाल मेले में छात्रों ने नृत्य, गायन और मॉडल प्रदर्शनी में दिखाई प्रतिभा

  Cluster Level Competition : स्कूली छात्रों में विज्ञान के प्रति रुचि और प्रतिस्पर्धा की…

5 hours ago