Categories: Uncategorized

Himachal: 600 करोड़ की स्वीकृति के बावजूद लंबित मांगों पर नाराजगी

Himachal Employee Federation meeting:  हिमाचल प्रदेश कर्मचारी महासंघ ने मंगलवार को सचिवालय के प्रांगण में  जनरल हाउस का आयोजन किया, जिसमें सैकड़ों कर्मचारियों ने भाग लिया। महासंघ के अध्यक्ष संजीव कुमार शर्मा ने राज्य सरकार द्वारा महंगाई भत्ते (DA) की घोषणा करने पर आभार व्यक्त किया। जनरल हाउस में कर्मचारियों को संबोधित करते हुए संजीव कुमार शर्मा ने कहा कि आज कर्मचारियों के हाव-भाव और जोश में कमी नजर आ रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सचिवालय कर्मचारी सेवाएं महासंघ ही कर्मचारियों के अधिकारों की लड़ाई लड़ता रहा है।

उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की ताकत उनके एकजुट होने में है। संजीव कुमार शर्मा ने सरकार की ओर से की गई घोषणाओं के लिए आभार व्यक्त किया, लेकिन यह भी कहा कि जो कुछ भी मिला है, वह पर्याप्त नहीं है। उन्होंने अन्य लंबित मांगों का भी जिक्र किया, जिसमें विशेष अधिकार हनन के नोटिस को वापस लेने की मांग की गई। इसके अलावा, शर्मा ने बताया कि उन्हें थाना छोटा शिमला में एफआईआर दर्ज करने के लिए एक पत्र भी मिला है, जिससे कर्मचारियों में चिंता बनी हुई है। उन्होंने अपनी लड़ाई को कर्मचारियों के हित के लिए बताया और कहा कि सचिवालय कर्मचारी सेवाएं महासंघ ने पेंशनर्स के हक के लिए भी लड़ाई लड़ी है। उन्होंने कहा कि इसी संघर्ष के परिणामस्वरूप राज्य सरकार ने 600 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की है। हालांकि, उन्होंने फिर से जोर देते हुए कहा कि अन्य मांगें अभी भी बरकरार हैं और सरकार से उनकी शीघ्र समाधान की अपील की।

Akhilesh Mahajan

Recent Posts

सुषमा वर्मा के नेतृत्व में हिमाचल की टीम लखनऊ में दिखाएगी दमखम

  Himachal Women's T20 team: हिमाचल प्रदेश की 15 सदस्यीय टीम की घोषणा बीसीसीआई के…

6 mins ago

कुल्लू और मंडी में फिर महसूस हुए भूकंप के झटके

Earthquake Tremors: हिमाचल प्रदेश के कुल्लू और मंडी जिलों में मंगलवार को फिर से भूकंप…

12 mins ago

पार्सल के नाम पर 20 लाख एंठने वाला ठग धरा, जानें क्‍या है मामला

Cyber Fraudster Arrested : हिमाचल प्रदेश पुलिस के साईबर क्राइम पुलिस स्टेशन मंडी, मध्य रेंज…

22 mins ago

विक्रमादित्य सिंह पहुंचे मंडी, कैंप कार्यालय में सुनीं लोगों की समस्याएं

  Vikramaditya Singh Mandi camp office: लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने…

2 hours ago

चोरों ने 17 सोलर लाइट्स की बैटरियां उड़ाईं, ग्रामीण क्षेत्रों में अंधेरा

Solar battery theft : ग्राम पंचायत पट्टा में चोरों ने 17 सोलर लाइट्स की बैटरियां…

2 hours ago

बुजुर्ग पेंशनरों को समय पर मिले पेंशन

Pensioners' welfare organization Mandi meeting: पेंशनर कल्याण संगठन मंडी इकाई की मासिक बैठक मंगलवार को…

2 hours ago