क्राइम/हादसा

शिमला: पागल कुत्तों ने दो दिनों में 12 लोगों को किया ज़ख्मी, क्षेत्र में दहशत

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के संजौली वार्ड में आवारा कुत्तों का कहर देखने को मिला। यहां चलौंठी क्षेत्र में पागल कुत्तों ने दो दिन के भीतर ही चार साल के मासूम बच्चे, बुजुर्ग और महिला समेत 12 से अधिक लोगों को लहूलुहान कर दिया। पागल हुए कुत्तों के घूमने से इलाके के लोग दहशत में हैं।

दैनिक अख़बार के मुताबिक, चलौंठी में गुरुवार सुबह 6 बजे एक कुत्ते ने माला ठाकुर को काट लिया। माला ठाकुर ने तुरंत नगर निगम को शिकायत दी। निगम के कर्मचारी मौके पर पहुंचे लेकिन लोगों को काट रहे कुत्ते की पहचान न होने से वापस लौट गए। दिन के समय इस कुत्ते ने कई और लोगों को काट दिया। यही नहीं कई कुत्तों को भी इसने काट दिया। शुक्रवार सुबह एक कुत्ते ने माला ठाकुर के भाई को भी लहूलुहान कर दिया।

इसके अलावा पड़ोस में रह रहे चार साल के मासूम को पीठ से नोच लिया जबकि एक अन्य बुजुर्ग का हाथ चबा दिया। चंद घंटे में ही कई और लोगों को भी कुत्तों ने काट लिया। लोगों ने फिर नगर निगम को इसकी शिकायत की। स्थानीय लोगों ने दो कुत्तों को मौके पर ही मार दिया।

स्थानीय लोगों का कहना है कि पागल हो चुके कई और कुत्ते इस इलाके में घूम रहे हैं। निगम वेटनरी पब्लिक हेल्थ ऑफिसर डॉ. नीरज मोहन ने बताया कि कुत्तों ने कई लोगों को काटा है। यह पागल हो चुके थे। इन्हें मारा जा चुका है। कुछ कुत्ते घूम रहे हैं, उन्हें पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है। नगर निगम ने लोगों को हिदायत दी है कि अगर उन्हें कुत्ते ने काटा है तो डीडीयू अस्पताल जाकर इसके टीके लगवा सकते हैं। यह टीके समय पर लगवाने जरूरी हैं। लोग लापरवाही न बरतें।

Manish Koul

Recent Posts

कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र के लिए अंतिम दिन 6 प्रत्याशियों ने भरा नाम

धर्मशाला, 14 मई: जिला निर्वाचन अधिकारी डीसी हेमराज बैरवा ने बताया कि नामांकन प्रक्रिया के…

3 hours ago

आंनद शर्मा एक दमदार नेता: मुख्यमंत्री सुक्खू

मुख्यमंत्री ने धर्मशाला के दाड़ी मैदान में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि सांसद…

3 hours ago

वीरभूमि से हूं, खनन माफिया के सामने नहीं डालूंगा हथियार : मुख्यमंत्री

बड़सर (हमीरपुर): मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि मैं वीरभूमि हमीरपुर से हूं,…

3 hours ago

मतदान के दिन सभी सरकारी अस्पताल खुले रहेंगे

धर्मशाला, 14 मई: लोकसभा निर्वाचन तथा विधानसभा उपचुनाव के 1 जून को मतदान के चलते…

4 hours ago

जिस्पा में 32 प्रशिक्षुओं को 26 दिवसीय पर्वतारोहण का बेसिक कोर्स प्रदान किया गया

केलांग 14 मई: जनजातिय जिला लाहौल स्पीति में अटल बिहारी वाजपेयी पर्वतारोहण संस्थान मनाली के…

4 hours ago

फोर्टिस कांगड़ा में गले के कैंसर की सफल सर्जरी

फोर्टिस कांगड़ा ने विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाओं में क्वालिटी मूल्य स्थापित करते हुए अस्पताल के ईएनटी…

4 hours ago