बद्दी यश कंपनी में मंगलवार को दो और शव बरामद, रेस्क्यू ऑपरेशन बंद

<p>बद्दी में पंखा बनाने वाली यश एप्लायंसेज में हुए भीषण अग्निकांड&nbsp;में 3 कर्मियों की मौत हो गई है। मंगलवार को दो और शव बरामद कर लिए गए हैं। दोनों ही शव महिला कर्मियों के हैं। शव 90 फीसदी से अधिक जलें हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन को भी बंद कर दिया गया है। इससे पहले सोमवार को अग्निशमन विभाग ने एक महिला का शव बरामद किया था।&nbsp;</p>

<p>बात दें कि प्रदेश के सबसे बड़े औद्योगिक क्षेत्र बद्दी में सोमवार को यश एप्&zwj;लायंसेज उद्योग में बॉयलर फटने से अचानक आग लग गई थी। इस दौरान 3 कर्मियों के कंपनी के अंदर ही होने की सूचना मिली थी। जिसके बाद फायर विभाग की टीम ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया था। सर्च ऑपरेशन के दौरान एक महिला कर्मी का शव सोमवार को ही बरामद कर लिया था। जिसके बाद रेस्क्यू ऑपरेशन को बंद कर दिया गया था। मंगलवार सुबह फिर से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया तो एक और शव बरामद हुआ जबकि दोपहर बाद तीसरा शव भी बरामद कर लिया गया। शव 90 फीसदी तक जल चुके हैं जिनकी पहचान करना मश्किल है। तीनों ही शव महिलाओं के हैं।</p>

<p>वहीं, आग लगने से कंपनी पूरी तरह मलबे में तबदील हो चुकि है। नुकसान का आंकलन लगाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि आगजनी की इस घटना में कंपनी को 4 करोड़ से अधिक का नुकसान हुआ है। जबकि 3 कर्मियों की जलकर मौत हो गई है।&nbsp;<br />
&nbsp;</p>

Samachar First

Recent Posts

विक्रमादित्य की चेतावनी: कंगना माफी मांगें, वरना मानहानि का सामना करें

  Shimla: मंडी से सांसद कंगना रनौत के बयान पर मंत्री विक्रमादित्य सिंह पलटवार किया…

1 hour ago

सामान्य से 3.2 डिग्री अधिक तापमान, 26 तारीख से बारिश की उम्मीद

  Shimla: प्रदेश में बीते 3 दिन से सूरज चमक रहा है। इससे सितंबर माह…

2 hours ago

शिमला-बिलासपुर हाईवे पर भूस्खलन, यातायात प्रभावित

Solan: शिमला-बिलासपुर राष्ट्रीय राजमार्ग-205 पर दाड़लाघाट के कराड़ाघाट के समीप साफ मौसम में ही पहाड़ी…

3 hours ago

PCC Meeting: सीएम की उपस्थिति पर संशय, डिप्टी सीएम नहीं होंगे

Shimla:कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी कुछ ही देर में कांग्रेस भवन में…

3 hours ago

शिमला में छुट्टियां बीताकर सोनिया और राहुल लौटे, अब दिल्ली की राह

Shimla: हिमाचल की राजधानी शिमला के मशोबरा में छुट्टियां बीताकर आज सुबह सोनिया गांधी और…

4 hours ago

सितम्बर 23 का राशिफल, क्या कहती हैं आपकी राशि?

आज का राशिफल 23 सितम्बर 2024 , सोमवार मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू,…

4 hours ago