मंडीः नाके के दौरान दो युवकों से चरस बरामद

<p>जिला मंडी में कमांद पुलिस ने नाके के दौरान एक युवक से 36 ग्राम चरस बरामद की है। वीरवार शाम पुलिस ने कमांद के पास एएसआई मोहिंदर सिंह की अगुवाई में नाका लगा रखा था। इस दौरान एक युवक की तलाशी लेने पर उसके कब्जा से 36 ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस ने मादक द्रव्य अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर युवक को हिरासत में लिया है।</p>

<p>आरोपी युवक की पहचान शांति लाल 32 पुत्र शोभा राम निवासी गांव कुटाहर, कमांद तहसील सदर जिला मंडी के रुप में हुई है। थाना प्रभारी पधर यशवंत सिंह ने बताया कि आरोपी युवक के खिलाफ 90 ग्राम चरस का पहले भी मामला पुलिस ने दर्ज किया है, जिसका कोर्ट में ट्रायल चल रहा है। आरोपी युवक को मंडी कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे पुलिस हिरासत में रखने के आदेश मिले हैं। मामले की पुष्टि करते हुए उपमंडलीय पुलिस अधीक्षक पधर मदनकांत शर्मा ने बताया कि मामले की छानबीन जारी है।</p>

<p>वहीं, दूसरे मामले में पाखरी के पास एनएच पर पधर पुलिस ने गश्त के दौरान यातायात चैकिंग के समय एक और व्यक्ति से 60 ग्रांम चरस बरामद की है। जानकारी के अनुसार रणजीत सिंह 56 सपुत्र पंचकु राम निवासी गांव पाखरी को गिरफ्तार किया है। पधर पुलिस के थाना प्रभारी ने बताया कि उक्त व्यक्ति के खिलाफ पहले भी तीन मामले दर्ज है ।</p>

Samachar First

Recent Posts

रेणुका विधानसभा क्षेत्र को उप मुख्यमंत्री का तोहफा, 2.40 करोड़ के विकास कार्यों का शुभारंभ

नाहन। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज जिला सिरमौर के श्री रेणुका जी विधान सभा…

5 hours ago

जानें कौन सी योजना देगी 1% ब्याज पर 20 लाख का शिक्षा ऋण

  Shimla: डॉ. वाईएस परमार ऋण योजना को सुक्‍खू सरकार ने विस्‍तार दिया है। योजना…

6 hours ago

28 सितंबर को शांतिपूर्ण प्रदर्शन, फैसला न आने पर जेल भरो आंदोलन

  Shimla: संजौली अवैध मस्जिद विवाद शांत नहीं हुआ है। 28 सितंबर को देवभूमि संघर्ष…

6 hours ago

कंगना का कांग्रेस पर करारा वार: कांग्रेस को बच्चे पालने का शौक, पप्पू और बहन की हरकतें बचकानी

  Mandi: मंडी के गोहर में एक कार्यक्रम में सांसद कंगना ने कांग्रेस के शीर्ष…

7 hours ago

पीएम मोदी कर रहे बदनाम, हिमाचलआर्थिक तंगी से नहीं जूझ रहा: डिप्टी सीएम

  Sirmour: उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आरोप लगाया है कि भाजपा के केंद्रीय व प्रदेश…

8 hours ago

स्वच्छ रहेगा घर, नगर व पंचायत तभी तो स्वस्थ रहेगा इंसान: उषा बिरला

  Hamirpur: ग्राम पंचायत दडूही में सोमवार को स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता पखवाड़ा…

8 hours ago