बिलासपुरः कार सवार दो युवक पौने दो किलो चरस सहित गिरफ्तार

<p>जिला बिलासपुर में कार से चरस बरामद करने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार स्वारघाट के री गांव के लिंक रोड़ किनारे खड़ी एक कार से एसआईयू टीम ने करीब पौने दो किलो चरस बरामद की है। पुलिस को देखकर कार सवार दो युवक भाग निकले। जबकि भागने की कोशिश कर रहे अन्य दो युवक पुलिस ने मौके पर ही दबोच लिए जिन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।</p>

<p>गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शिवम 23 मोगा निवासी नामदेव नगर जिला फाजिल्का पंजाब और अंकित शर्मा 22 पुत्र बालकृष्ण शर्मा निवासी ददाहू जिला सिरमौर के रूप में हुई है। जबकि फरार आरोपी युवक भी सिरमौर जिले के बताए जा रहे हैं। जिनकी पुलिस तलाश कर रही है। इस संबंध में डीएसपी मुख्यालय संजय ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले में छानबीन जारी है औऱ फरार युवकों को भी जल्द गिरफ्तार कर दिया जाएगा।</p>

<p><img src=”/media/gallery/images/image(6421).jpeg” style=”height:100px; width:802px” /></p>

<p>पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह साढ़े तीन बजे एसआईयू टीम गश्त पर थी। इस दौरान री गांव के लिंक रोड़ नजदीक गरामोड़ (कैंचीमोड़) के पास सुनसान जंगल के किनारे एक पंजाब नंबर की कार खड़ी थी। पुलिस को देखकर कार सवार घबरा गए और पिछली सीट पर बैठे दो युवा दरवाजा खोलकर जंगल की तरफ भाग गए। चालक औऱ साथ बैठा युवक भी भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन दोनों को पुलिस ने दबोच लिया। दोनों ही साथियों के भागने को लेकर संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। जिस पर कार की तलाशी ली गई तो 1.642 किलो चरस बरामद हुई। जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया। आरोपी युवाओं से चरस खेप को लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस पता लगा रही है कि यह चरस खेप कहां से लाई गई थी और कहां ले जाई जा रही थी।</p>

Samachar First

Recent Posts

किन्नौर में 300 मीटर खाई में गिरा ट्रक, दो की मौके पर मौत

Kinnaur truck accident: किन्नौर ज़िले के निगुलसरी के पास एक  सड़क दुर्घटना में एक ईंटों…

11 hours ago

मस्जिद की 3 मंजिल गिराने के फैसले को न्यायालय में चुनौती की तैयारी

Sanjauli Mosque Demolition Controversy: राजधानी शिमला के संजौली क्षेत्र में स्थित मस्जिद की तीन अवैध…

11 hours ago

रेडियोग्राफर और लैब टेक्नीशियन का वेतन होगा दोगुना, आईजीएमसी में 10 करोड़  से  दो छात्रावास

CM Sukhu Announcement: मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बुधवार को आईजीएमसी ट्रॉमा सैंटर के लोकार्पण…

11 hours ago

Kangra News: शोभा यात्रा के साथ हुई शाहपुर दशहरा उत्सव की शुरूआत

  शाहपुर का जिला स्तरीय दशहरा मेले का शुभारंभ भव्य शोभा यात्रा के साथ हुआ।…

12 hours ago

झूठा प्रचार करने से बचें PM मोदी, जयराम झूठ बोलने में PhD: CM सुक्खू

CM Sukhwinder Singh Sukhu: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इंदिरा गांधी मेडिकल…

16 hours ago

कंगना के बाद विक्रमादित्य सिंह ने भी मंडी में खोला कैंप ऑफिस

  Vikramaditya Singh Camp Office Mandi : मंडी की सांसद कंगना रनौत द्वारा मंडी में…

17 hours ago