<p>ऊना के पंडोगा के तहत बढ़ेड़ा की 17 साल की लड़की की जहरीला पदार्थ निगलने से मौत हो गई है। मृतक की पहचान ज्योति वाला पुत्री यशपाल निवासी बढ़ेड़ा के रूप में हुई है। पुलिस ने शव का क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों के हवाले कर दिया है। वहीं मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।</p>
<p>जानकारी के अनुसार बढ़ेड़ा की ज्योति वाला ने गुरूवार रात को अज्ञात कारण के चलते जहरीला पदार्थ निगल लिया। तबियत बिगड़ने पर लड़की को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना लाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी हरोली रमन शर्मा ने बताया कि पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। किशोरी ने जहर क्यों निगला, इसका पता लगाया जा रहा है। परिजनों के बयान भी कमलबद्ध किए गए हैं।</p>
हिमाचल प्रदेश मे 1.92 लाख किसान कर रहे प्राकृतिक खेती , प्रदेश मे 28 हजार…
कांग्रेस सत्ता में आई तो पहली नौकरी की गारंटी पक्की: आनंद शर्मा पीएम मोदी का…
दुनिया के सबसे ऊंचे पोलिंग बूथ टशीगंग से साइकिल सवार देश के मतदाताओं को मतदान…
राजनीतिक मंडी में बिके हमीरपुर जिला के तीन विधायक खनन व भू- माफिया : मुख्यमंत्री…
विधानसभा क्षेत्र 20-बैजनाथ (अ.जा.) के 99-बड़ाभंगाल और 54-कसौली (अ.जा.) के 27-ढिल़्लों में सहायक मतदान केन्द्र…
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा द्वारा हिमाचल प्रदेश के नूरपुर, चंबा…