ऊना: खूनी झड़प के बाद ट्रक से टकराई बाइक, युवक की मौके पर मौत

<p>ऊना के सदर थाना के तहत बहडाला में पैसों के लेनदेन को लेकर दो गुटों में मारपीट हुई। मारपीट के बाद फरार हुए बाइक सवार युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। जबकि दो साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक की पहचान प्रिंस निवासी चताड़ा के रूप में हुई है। जबकि अन्य दो साथ अजौली के बताए जा रहे है। सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को कब्जे लेकर छानबीन शुरूर कर दी है। वहीं घायलों का उपचार जारी है। फिलहाल पुलिस ने सड़क हादसे को लेकर मामला दर्ज कर लिया है। दो गुटों में आपसी रंजिश क्या थी, इसको लेकर पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है।</p>

<p>जानकारी के अनुसार वीरवार दोपहर बाद चताड़ा निवासी प्रिंस अपने दो दोस्तों के साथ पैसों के लेनदेन को लेकर बहडाला स्थित एक युवक के घर पहुंचा। जहां पर दोनों पक्षों में कहासूनी हो गई। जिसके बाद जमकर मारपीट भी हुई। बताया जा रहा है कि इस मारपीट में तेजधार हथियार भी चले। जान बचाने के चक्कर में प्रिंस अपने दो दोस्तों के साथ बाइक सवार होकर मैहतपुर की ओर भाग निकला। इसी दौरान दूसरे गुट भी पीछा करने लगा। इसी बीच शनसाइन होटल के समीप बाइक की एक ट्रक के साथ टक्कर हो गई। हादसे में प्रिंस की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि साथी दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं फरार ट्रक चालक को मैहतपुर में पकड़ लिया गया।</p>

<p>मामले की पुष्टि करते हुए एएसपी विनोद धीमान ने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल भेज दिया है। वहीं सड़क हादसे के संदर्भ में आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं दो पक्षों में मारपीट क्यों हुई। इसकी भी जांच जारी है।</p>

Samachar First

Recent Posts

चंडीगढ़ सेक्टर 42 कॉलेज में हिमाचल की बेटी ने प्रेरणा ने मारी बाजी

चंडीगढ़ सेक्टर-42 के गवर्नमेंट पीजी गर्ल्स कॉलेज में चल रही चुनाव में हिमाचल प्रदेश के…

17 hours ago

संजौली मस्जिद विवाद को लेकर एमसी आयुक्त के कोर्ट में सुनवाई

सबंधित जेई और वक्फ बोर्ड को लगी फटकार, मामले की 5 अक्टूबर को अगली सुनवाई,जेई…

18 hours ago

इंस्पायर मानक अवार्ड के लिए 15 सितंबर तक छात्र करवा सकते है आवेदन

हमीरपुर, कांगड़ा व चंबा के छात्र लेंगे भाग अभी तक कई स्कूलों ने नहीं किया…

18 hours ago

निबंध लेखन में रितिका ने हासिल किया पहला स्थान

भाषा-संस्कृति विभाग जिला कांगडा़ द्वारा जिला स्तरीय राजभाषा हिन्दीं पखवाडे का आयोजन जी.ए.वी स्कूल कांगडा…

18 hours ago

परशुराम चौक बाजार में जलभराव की समस्या से मिली निजात, व्यापारी खुश

पांवटा साहिब- शहर में जल भराव की समस्या से निपटने के लिए नगर निगम द्वारा…

18 hours ago

राज्य में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्धः केवल पठानिया

धर्मशाला, 6 सितम्बर: उपमुख्य सचेतक व विधायक शाहपुर केवल सिंह पठानिया ने आज शाहपुर विधानसभा…

1 day ago