<p>ऊना क्षेत्र के जाडला कोइडी तालाब में डूबने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान गुरपाल सिंह निवासी जाडला कोइडी के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को अस्पताल भेज दिया है। वहीं पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।</p>
<p>जानकारी के अनुसार जायला कोइडी निवासी शनिवार सुबह रोजाना की तरह मंदिर में माथा टेकने गया। लेकिन जब गुरपाल काफी देर तक वापस नहीं पहुंचा। जिसके बाद परिजनों ने उसकी तलाश की, तो गांव के एक तालाब में गुरपाल का शव नजर आया। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी पुलिस द्वारा मौके पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में ले लिया गया और पोस्टमार्टम के लिए शव को ऊना भेज दिया गया।</p>
<p>डीएसपी अंब मनोज जंबाल ने बताया कि पुलिस ने मामले की आगामी जांच शुरू कर दी है।</p>
नई दिल्ली: भारत ने राजस्थान के पोखरण फायरिंग रेंज में बहुत ही कम दूरी…
नाहन: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के नाहन में आयोजित…
Shimla : राजधानी शिमला के संजौली क्षेत्र में स्थित मस्जिद में हुए कथित…
Kohlapur/Agencies: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कोल्हापुर में मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति…
illegal construction cases : मंडी नगर निगम द्वारा अवैध निर्माण के खिलाफ जारी किए…
Hamirpur: सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने नादौन के गलोड में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान…