ऊना: बैंक कर्मचारी की सूझबूझ से ATM ठग गिरोह का भंडाफोड़

ऊना के संतोषगढ़ में एक बैंक कर्मचारी की सूझबूझ से एटीएम ठग गिरोह का भांडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जबकि उसके अन्य दो साथी गाड़ी के साथ फरार चल रहे हैं। आरोपित की पहचान धमेंद्र निवासी हिसार हरियाणा के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार संतोषगढ़ में एसबीआई के बैंक एटीएम के बाहर कर्मचारी विपन कुमार कुछ काम कर रहे थे। इतने में उनकी नजर बैंक के एटीएम में रुपए निकाल रहे एक युवक पर पड़ी, जिसकी गतिविधियां संदिग्ध लगी। जबकि एटीएम के बाहर एक युवक खड़ा था। वहीं एक युवक कार में सवार था, जिसने कार को स्टार्ट कर रखा था। जब विपन ने एटीएम के बाहर खडे़ शख्स से पूछा तो वह आनाकानी करने लगा। इतनी देर में अंदर खड़ा युवक भी बाहर आ गया। जब जांच की तो पता चला कि युवक के पास करीब दो दर्जन एटीएम कार्ड पड़े थे। इतने में दोनों युवक धक्का देकर वहां से फरार होने में सफल रहे जबकि एटीएम से पैसे निकाल रहे युवक को बैंक कर्मचारी ने धरदबोचा।

(आगे खबर के लिए विज्ञापन के नीचे स्क्रॉल करें)

इसके पश्चात मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर आरोपित को हिरासत में ले लिया है। प्राथमिक जांच में आरोपित की पहचान धमेंद्र कुमार निवासी हिसार हरियाणा के रूप में हुई है। पुलिस आरोपित से गहन पूछताछ कर रही है। मामले में जल्द ही बडे़ खुलासे भी हो सकते हैं। उधर, एसपी दिवाकर शर्मा ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Samachar First

Recent Posts

चीन के ड्रोन बार-बार भारत में घुस रहे हैं, किन्नौर के विधायक का दावा

Indo-China border security concerns: हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में इंडो-चाइना बॉर्डर पर चीन…

5 hours ago

Kangra News: राज्यपाल ने किया वजीर राम सिंह पठानिया की प्रतिमा का अनावरण, वीरगति प्राप्त नायक को दी श्रद्धांजलि

Wazir Ram Singh Pathania: कांगड़ा जिले के नूरपुर उपमंडल में शनिवार को राज्यपाल ने…

6 hours ago

Himachal: हिमाचल में शिक्षा मॉडल की पुनर्स्थापना की तैयारी: रोहित ठाकुर

रैत में अंडर-19 राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन: शिक्षा मंत्री ने विजेताओं को किया…

6 hours ago

IGMC कैंसर सेंटर उद्घाटन पर सुक्‍खू-जयराम में सियासी तकरार

Political Tension Escalates:  हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस और भाजपा के बीच आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला…

6 hours ago

IGMC में टर्शरी कैंसर केयर सेंटर का उद्घाटन,  दो माह में लगेगी PET स्कैन मशीन

Shimla:  मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज IGMC शिमला में टर्शरी कैंसर केयर सेंटर का…

6 hours ago

द हंस फाऊंडेशन एमएमयू 2 बंजार द्वारा सामान्य चिकित्सा शिविर का अयोजन

एमएमयू इकाई 2 बंजार के द्वारा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कनौन में किशोरियों को सामाजिक…

10 hours ago