ऊना: तहसीलदार मारपीट मामले में क्रॉस FIR दर्ज, पुलिस ने शुरू की जांच

जिला मुख्यालय स्थित तहसीलदार ऑफिस में सोमवार को हुई मारपीट की घटना को लेकर पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायतों का आधार बनाते हुए क्रॉस एफआईआर दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। सोमवार को हुई इस घटना के बाद तहसीलदार ऊना विजय कुमार रॉय ने आरोप जड़ा था कि वह अपने ऑफिस में काम कर रहे थे। इसी दौरान किसी काम के सिलसिले में ऊना की कृष्णा कॉलोनी निवासी भावक पराशर ऑफिस में आ पहुंचा। काम में व्यस्त होने के कारण तहसीलदार ने उसे एक घंटे बाद आने को कहा।

शाम करीब सवा चार बजे वह दोबारा तहसीलदार चैंबर पहुंच गया। जहां पहुंच कर उसने रजिस्ट्री की नकल उसी समय देने के लिए दबाव डालने लगा। तहसीलदार ने उसे समझाया कि जो दस्तावेज उसे चाहिए, यह तहसील के रिकॉर्ड से निकाले जाने हैं, जिन्हें एक दम से उसे नहीं दिया जा सकता। इतनी बात सुनते ही भावक पराशर ने उनके साथ मारपीट कर डाली। जिसमें तहसीलदार ऊना को चोटें आई और खींचतान के दौरान तहसीलदार के कपड़े फट गए।

उधर, दूसरे पक्ष से भावक पराशर ने तहसीलदार द्वारा लगाए गए आरोपों को सिरे से नकारते हुए आरोप जड़ा था कि उसे नकल के लिए बुलाया गया था। वह दो बार तहसीलदार ऑफिस गया, लेकिन नकल देने में आनाकानी की गई। जिस पर वह कार्यालय में बैठ गया। इस पर तहसीलदार आग बबूला हो गए और मुझे मारने लगे। एएएसपी विनोद कुमार धीमान ने बताया कि पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायतों के आधार पर केस दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

Samachar First

Recent Posts

अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा: 13 से 19 अक्तूबर तक भव्य आयोजन, 332 देवता होंगे शामिल

Kullu Dussehra 2024: अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव का शुभारंभ  13 अक्तूबर को राज्यपाल शिव…

10 hours ago

हमीरपुर में नहीं जलेंगे दशहरे के पुतले, लोगों ने सरकार से की आयोजन की मांग

No effigy burning Hamirpur : हमीरपुर शहर में पिछले 3 वर्षों से दशहरे का आयोजन…

11 hours ago

Himachal: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का 45वां प्रदेश अधिवेशन 7 से 9 नवंबर को हमीरपुर में

Hamirpur: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का 45वां प्रदेश अधिवेशन 7 से 9 नवंबर 2024 को…

11 hours ago

रतन टाटा के बाद नोएल टाटा को मिली टाटा ट्रस्ट की कमान

Ratan Tata successor Noel Tata:  नोएल टाटा, जो दिवंगत रतन टाटा के सौतेले भाई…

11 hours ago

Himachal: एग्रीकल्चर सर्टिफिकेट के लिए 20 हजार मांगे, पटवारी रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार

Patwari arrested for bribe : हिमाचल प्रदेश के कांग`ड़ा जिले में स्टेट विजिलेंस एंड…

11 hours ago

आरएस बाली ने ब्रजेश्वरी मंदिर में परिवार सहित की पूजा-अर्चना, पूर्णाहुति डाली

RS Bali at Bajreshwari Temple : 11 अक्टूबर 2024 को हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम…

11 hours ago