<p>जिला ऊना के गगरेट के तहत घनारी में एक तेंदुआ मृत अवस्था में मिला है। तेंदुए का मुंह खून से लथपथ था। सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच कर तेंदुए के शव को कब्जे में लिया है।</p>
<p>डीएफओ अधिकारी यशुदीप सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो पाएगा।</p>
<p>जानकारी के मुताबिक रविवार सुबह घनारी गांव में एक मृत तेंदुआ देखा, जिसके मुंह से खून भी निकल रहा था। इसकी सूचना गांव के प्रधान को दी गई, पंचायत प्रधान ने घटना की सारी जानकारी डीएफओ यशुदीप सिंह को दी। तेंदुऐ के शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया है।</p>
<p>हैरत की बात है कि वन विभाग के अधिकारी भी नहीं जानते कि जिले में कितने तेंदुए घूम रहे हैं। उधर वनमंडल अधिकारी यशुदीप सिंह का कहना है कि तेंदुए के मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो पाएगा। आए दिन गगरेट क्षेत्र में कई तेंदुओं की मौत हो चुकी है। जिला में कितने तेंदुए हैं इनकी गिनती करवाई जा रही है।</p>
Shimla: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने राज्य चयन आयोग की सिफारिशों के आधार…
Shimla : हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स को लेकर विधानसभा की ओर से कमेटी…
Hamirpur: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के गृह जिले के मुख्यालय हमीरपुर शहर की…
टांडा मेडिकल कालेज भी स्वास्थ्य क्षेत्र में निरंतर नए आयाम कर रहा स्थापित विश्व…
वर्तमान में प्रिंसिपल के 500 पद है खाली लेक्चरर्स की 90:10 की मांग का…
Shimla: रोहडू की रहने वाली 22 वर्षीय अनुष्का दत्ता मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 प्रतियोगिता…