Categories: हिमाचल

प्रदेश में 26 जनवरी की रात रही सबसे ठंडी रात, अगले दो-तीन और जारी रहेगी शीतलहर

<p>26 जनवरी की रात प्रदेश में सबसे ठंडी रात रही है। लाहौल-स्पीति, केलांग में बीती रात माइनस 17 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है। जो कि अब तक का सबसे कम तापमान आंका गया है। प्रदेशवासियों को फिलहाल अगले दो-तीन दिन तक कड़ाके की ठंड से निजात नहीं मिलने वाली है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक मनमोहन सिंह ने बताया है कि बीते दिनों हुई बर्फबारी के बाद प्रदेश के तापमान में भारी गिरावट दर्ज की जा रही है जिस वजह से लोगों को भारी ठंड का प्रकोप झेलना पड़ रहा है।</p>

<p>अगले दो-तीन दिनों तक तापमान में गिरावट का सिलसिला यूं ही जारी रहेगा जिस वजह से प्रदेश के लोगों को कुछ दिनों तक ठंड से राहत नहीं मिलने वाली है। प्रदेश में 29 जनवरी से पश्चिम विक्षोभ एक बार फिर से सक्रिय होने वाली है जिस वजह से प्रदेश में एक बार फिर से हल्की बर्फबारी और बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। 31 जनवरी के बाद प्रदेश में मौसम साफ रहने का अनुमान लगाया गया है।</p>

<p>वहीं शिमला में भी शनिवार को सीजन की सबसे ठंडी रात रही। शनिवार रात का पारा माइनस 0.2 डिग्री दर्ज किया गया जो कि इस साल का सबसे कम है। इसी तरह प्रदेश के अन्य जगहों में भी तापमान में 3 से 4 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई है। किन्नौर जिले के कल्पा में -5.2, मनाली में -5.0, शिमला के कुफरी में -4.2, भुंतर में 0.0, डलहौजी में -1.5, धर्मशाला में 0.6, सोलन में 0.0, पालमपुर में 0.5 और ऊना में 3.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।</p>

Samachar First

Recent Posts

“JOA IT पदों पर चयनित उम्मीदवारों की सूची जारी, इतने को मिली नियुक्ति”

  Shimla: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने राज्य चयन आयोग की सिफारिशों के आधार…

7 hours ago

अतिक्रमण एक रात का नहीं, सुक्खू सरकार से पहले हुआ अवैध निर्माण: कुलदीप

  Shimla : हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स को लेकर विधानसभा की ओर से कमेटी…

7 hours ago

मुख्यमंत्री के निर्देश पर हमीरपुर में ‘कायाकल्प’ अभियान से बदल रही है शहर की तस्वीर

  Hamirpur: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के गृह जिले के मुख्यालय हमीरपुर शहर की…

8 hours ago

राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए ठोस कदम उठा रही है सरकार: बाली

  टांडा मेडिकल कालेज भी स्वास्थ्य क्षेत्र में निरंतर नए आयाम कर रहा स्थापित विश्व…

8 hours ago

प्रमोशन लिस्ट के इंतजार में कई शिक्षक बिना प्रिंसिपल बने होंगे रिटायर

  वर्तमान में प्रिंसिपल के 500 पद है खाली लेक्चरर्स की 90:10 की मांग का…

9 hours ago

अनुष्का दत्ता पहुंची मिस यूनिवर्स इंडिया-2024 के फाइनल में, हिमाचल की पहली प्रतिभागी

  Shimla: रोह‍डू की रहने वाली 22 वर्षीय अनुष्का दत्ता मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 प्रतियोगिता…

9 hours ago