क्राइम/हादसा

ऊना: पोल्ट्री फार्म में लगी आग, 5 हजार से अधिक मुर्गे जिंदा जले

जिला ऊना में आग लगने की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। आग लगने का ताजा मामला हरोली उपमंडल से सामने आए है। यहां ईसपुर गांव में शनिवार सुबह एक पोल्ट्री फार्म में आग लग गई। आग लगने से पोल्ट्री फार में रखे करीब पांच हजार से अधिक मुर्गे जिंदा जल गए। सूचना मिलते ही फायर विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मश्क्कत के बाद आग पर काबू पाया। आगजनी की इस घटना में पोल्ट्री फार्म के मालिक अजय कुमार को लाखों का नुकसान हुआ है। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह साढ़े चार बजे के करीब अचानक से पोल्ट्री फार्म में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे पोल्ट्री फार्म को अपनी चपेट में ले लिया और अंदर रखे करीब 5 हजार से अधिक मर्गों समेत अन्य सामान जलकर राख हो गया। आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पुलिस की टीम ने भी घटनास्थल का जायजा लिया।

Ashwani Kapoor

Recent Posts

जुब्बल में सास-बहू और केयर टेकर को बेहोश कर नेपाली दंपत्ति ने दिया चोरी को अंजाम

    Shimla: जुब्बल में नेपाली दंपत्ति ने सास और बहू समेत घर के केयर…

34 seconds ago

बांग्लादेश का कूटनीतिक फेरबदल: भारत से उच्चायुक्त समेत छह राजनयिकों की वापसी

  New Delhi, Agencies: बांग्लादेश ने भारत में अपने उच्चायुक्त मुस्तफिजुर रहमान को अचानक वापस…

2 hours ago

कंगना ने फिर साधा निशाना: “हमारे पड़ोसी राज्य से आ रही हैं बर्बादी की चीजें”

  Shimla/Mandi : सांसद व अभिनेत्री कंगना इन दिनों मंडी के दौरे पर हैं। अपने…

2 hours ago

घटस्थापना पर 3 शुभ योग: जानें नवरात्रि का महत्व

  Shimla:नवरात्र की सभी पाठकों को हार्दिक शुभकामनाएं। आज शारदीय नवरात्रि की प्रतिपदा तिथि है।…

3 hours ago

रुपया 11 पैसे गिरा, 83.93 डॉलर पर पहुंचा

  Mumbai/Agencies: कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें और पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के चलते…

4 hours ago

महात्मा गांधी ने बताया सत्य और अहिंसा का रास्ता: आशीष बुटेल

  पालमपुर: मुख्य संसदीय सचिव शहरी विकास एवं शिक्षा आशीष बुटेल ने महात्मा गांधी की…

21 hours ago