ऊना: दो बच्चों पर नेवले ने किया हमला, दोनों को उपचार के साथ टीकाकरण भी किया

<p>ऊना के मलाहत गांव में दो बच्चों को नेवले ने काट लिया। दोनों बच्चों को पीर निगाह रोड के पास काटा गया है। बता दें कि ये दोनों बच्चे यहां खेल रहे थे इस दौरान नेवले ने इन पर हमला कर दिया। गम्भीर हालत में दोनों को ऊना अस्पताल पहुंचाया गया। दोनों को उपचार के साथ टीकाकरण भी किया गया है।</p>

<p>जानकारी के अनुसार बुधवार को दो बच्चों को नेवले ने काट लिया। पहले मामले में मलाहत के पास परिवार संग झुग्गी झोपड़ी में रहने वाला 6 साल का अविनाश कुमार बुधवार दोपहर को पीर निगाह रोड के पास काम पर लगे अपने पिता के पास चला आया था। इस दौरान जब वह खेल रहा था तो वहां एकाएक नेवला अविनाश के पांव पर झपट पड़ा।</p>

<p>इसके अलावा उक्त स्थान के पास थोड़ समय बाद मलाहत में रहने वाले 7 साल के आजाद को भी एक नेवले ने काट लिया। आजाद भी अपने दोस्तो संग खेलने गया हुआ था। इस दौरान नेवले ने आजाद की टांग पर काट लिया।</p>

<p>बता दें कि दोनों बच्चों को किसी तरह से नेवले के चंगुल से छुड़ा कर परिजनों ने क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचाया। इमरजेंसी में तैनात डॉ इंदु भारद्वाज ने बताया कि नेवले के काटने से दोनों को जख्म थे। इसके लिए दोनों को उपचार के साथ टीकाकरण भी किया गया है।</p>

Samachar First

Recent Posts

चंडीगढ़ सेक्टर 42 कॉलेज में हिमाचल की बेटी ने प्रेरणा ने मारी बाजी

चंडीगढ़ सेक्टर-42 के गवर्नमेंट पीजी गर्ल्स कॉलेज में चल रही चुनाव में हिमाचल प्रदेश के…

17 hours ago

संजौली मस्जिद विवाद को लेकर एमसी आयुक्त के कोर्ट में सुनवाई

सबंधित जेई और वक्फ बोर्ड को लगी फटकार, मामले की 5 अक्टूबर को अगली सुनवाई,जेई…

17 hours ago

इंस्पायर मानक अवार्ड के लिए 15 सितंबर तक छात्र करवा सकते है आवेदन

हमीरपुर, कांगड़ा व चंबा के छात्र लेंगे भाग अभी तक कई स्कूलों ने नहीं किया…

17 hours ago

निबंध लेखन में रितिका ने हासिल किया पहला स्थान

भाषा-संस्कृति विभाग जिला कांगडा़ द्वारा जिला स्तरीय राजभाषा हिन्दीं पखवाडे का आयोजन जी.ए.वी स्कूल कांगडा…

18 hours ago

परशुराम चौक बाजार में जलभराव की समस्या से मिली निजात, व्यापारी खुश

पांवटा साहिब- शहर में जल भराव की समस्या से निपटने के लिए नगर निगम द्वारा…

18 hours ago

राज्य में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्धः केवल पठानिया

धर्मशाला, 6 सितम्बर: उपमुख्य सचेतक व विधायक शाहपुर केवल सिंह पठानिया ने आज शाहपुर विधानसभा…

1 day ago