ऊना: कुठेड़ा खैरला में नवविवाहिता ने की खुदकशी, मामला दर्ज

<p>जिला ऊना के उपमंडल अंब के गांव कुठेड़ा खैरला में एक नवविवाहिता द्वारा फंदा लगाकर खुदकशी करने का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान अठवां निवासी 25 साल की रीता रानी के रूप में की गई है। उसकी शादी करीब 2 महीने पहले ही अठवां गांव के प्रदीप कुमार से हुई थी। पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर रीजनल अस्पताल ऊना में पोस्टमार्टम करवान के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। वहीं मृतका के मायके और ससुराल पक्ष के लोगों के बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।</p>

<p>जानकारी के मुताबिक अभी कुछ दिन पहले ही युवती अपने मायके में आई हुई थी। शनिवार रात को जब सभी परिजन सो रहे थे तो युवती ने अपने कमरे में छत के पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली, कमरे से आई आवाज सुनकर जब परिजन अचानक कमरे में आये तो उन्होंने युवती को फंदे से झूलते हुए पाया। परिजनों ने तुरंत उसे नीचे उतारा और अंब अस्पताल ले आये जहां डॉक्टर्स ने युवती को मृत घोषित कर दिया। युवती के परिजनों द्वारा इसकी सूचना ससुराल पक्ष को भी दी गई।</p>

<p>अस्पताल में मौके पर पंहुची पुलिस द्वारा दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए गए हैं। थाना अंब के एडिशनल एसएचओ अर्जुन देव का कहना है कि आरंभिक जांच में किसी पर भी कोई शक नहीं जताया गया है। युवती के कमरे से कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है शव का पोस्टमॉर्टम करवाया जा रहा है और मामले की जांच जारी है।</p>

<p><img src=”/media/gallery/images/image(2885).jpeg” style=”height:1275px; width:832px” /></p>

Samachar First

Recent Posts

गोबिंद सागर में पहली बार, गोवा स्टाइल क्रूज का रोमांच

  Bilaspur:प्रदेश में आने वाले पर्यटक अब पहाड़ों के बीच गोबिंद सागर झील में गोवा…

9 hours ago

सीएम मान की हालत स्थिर : फेफड़ों की धमनी में दबाव से रक्तचाप अनियमित

Mohali:पंजाब के मुख्‍यमंत्री भगवंत मान की हालत में सुधार है। चिकित्‍सा विशेषज्ञों ने उन्‍हें अंडर…

10 hours ago

वेणुगोपाल की विक्रमादित्य को नसीहत- राहुल गांधी व खड़गे प्यार और स्नेह फैला रहे, हम नफरत पैदा नहीं कर सकते

  Himachal Politics: हिमाचल प्रदेश के मंत्री विक्रमादित्य सिंह के  भोजनालयों में नेमप्लेट लगाने के…

11 hours ago

हिमाचल विश्वभर में सबसे सुरक्षित पर्यटन गंतव्य के रूप में होगा विकसित: बाली

केंद्रीय विवि के साथ समन्वय स्थापित कर नई पर्यटन परियोजनाएं होंगी तैयार पर्यटन सप्ताह पर…

12 hours ago

हर्ष महाजन बने ऊर्जा संसदीय समिति के सदस्य

  शिमला। राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन को संसदीय स्थायी समिति (ऊर्जा) का सदस्य नियुक्त किया…

12 hours ago

कार्निवल के रंगों में डूबने को तैयार धर्मशाला, शोभा यात्रा से करेंगे कृषि मंत्री आगाज

  2 अक्तूबर तक संस्कृति के विभिन्न रंगों से सराबोर होगी कांगड़ा घाटी मुख्यमंत्री करेंगे…

12 hours ago