अनुराग बताएं, सुप्रीम कोर्ट से किस लिए मांगी माफी: रामलाल ठाकुर

हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी रामलाल ठाकुर ने अपना प्रचार अभियान तेज कर दिया ह। प्रचार अभियान के तहत पहली बार हमीरपुर पहुंचने पर रामलाल ने बीजेपी पर जमकर हमला बोला।

सांसद अनुराग ठाकुर को कांग्रेस प्रत्याशी रामलाल ठाकुर ने नसीहत देते हुए कहा कि हद में रहकर बयानबाजी करें, क्योंकि झूठ बोलकर किसी का भला नहीं होता है। उन्होंने कहा कि नशे का कारोबार कब बढ़ा, इसका सभी को पता है। अनुराग ठाकुर बिना खेले ही हिमाचल की टीम के कैप्टन कैसे बने? एचपीसीए के अध्यक्ष के साथ क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के चेयरमैनशिप से किसने उन्हें निकाला? यह जनता को बताएं। रामलाल ठाकुर ने कहा कि इस बार मुकाबला रामलाल ठाकुर और पूर्व सीएम धूमल के बेटे के बीच में है और अब लोग जानते है कि कौन कैसा है।

उन्होंने कहा कि अनुराग ठाकुर का पूरे लोकसभा क्षेत्र में विरोध हो रहा है। अनुराग ठाकुर हमेशा पूर्व सीएम के बेटे के रूप में चुनाव लड़े हैं। लेकिन अब हालात बदल चुके हैं। उन्होंने कहा की झूठ के सहारे सियासत करने पर अनुराग का चेहरा जनता के सामने बेनकाब हो चुका है। वह अपने एक झूठ को छुपाने के लिए जनता से झूठ पर झूठ बोल रहे हैं।

रामलाल ने अनुराग ठाकुर को कठघरे में खड़ा करते हुए कहा कि पूर्व सीएम के पुत्र होने के नाते बतौर सांसद उनकी यह जिम्मेदारी नहीं बनती कि सुप्रीम कोर्ट में माफी मांगने का सच वह जनता के सामने लाएं। झूठ बोलकर उनकी बीसीसीआई अध्यक्ष की कुर्सी तो नहीं बची, अब वह सांसद की कुर्सी बचाना चाहते हैं। रामलाल ने कहा कि कांग्रेस संगठित है और जीत के लिए हम घर-घर तक जाएंगें। रामलाल ने कहा कि ये मेरा नहीं बल्कि संगठन का चुनाव है।

Samachar First

Recent Posts

गोबिंद सागर में पहली बार, गोवा स्टाइल क्रूज का रोमांच

Bilaspur:प्रदेश में आने वाले पर्यटक अब पहाड़ों के बीच गोबिंद सागर झील में गोवा…

10 hours ago

सीएम मान की हालत स्थिर : फेफड़ों की धमनी में दबाव से रक्तचाप अनियमित

Mohali:पंजाब के मुख्‍यमंत्री भगवंत मान की हालत में सुधार है। चिकित्‍सा विशेषज्ञों ने उन्‍हें अंडर…

12 hours ago

वेणुगोपाल की विक्रमादित्य को नसीहत- राहुल गांधी व खड़गे प्यार और स्नेह फैला रहे, हम नफरत पैदा नहीं कर सकते

Himachal Politics: हिमाचल प्रदेश के मंत्री विक्रमादित्य सिंह के  भोजनालयों में नेमप्लेट लगाने के…

13 hours ago

हिमाचल विश्वभर में सबसे सुरक्षित पर्यटन गंतव्य के रूप में होगा विकसित: बाली

केंद्रीय विवि के साथ समन्वय स्थापित कर नई पर्यटन परियोजनाएं होंगी तैयार पर्यटन सप्ताह पर…

13 hours ago

हर्ष महाजन बने ऊर्जा संसदीय समिति के सदस्य

शिमला। राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन को संसदीय स्थायी समिति (ऊर्जा) का सदस्य नियुक्त किया…

14 hours ago

कार्निवल के रंगों में डूबने को तैयार धर्मशाला, शोभा यात्रा से करेंगे कृषि मंत्री आगाज

2 अक्तूबर तक संस्कृति के विभिन्न रंगों से सराबोर होगी कांगड़ा घाटी मुख्यमंत्री करेंगे…

14 hours ago