<p>पूर्व ऊर्जा मंत्री अनिल शर्मा को लेकर हिमाचल की सियासत खूब गरमाई हुई है। कांग्रेस और दोनों ही पार्टियां अनिल शर्मा पर वार-पलटवार कर रही हैं। इसी कड़ी में अब कांग्रेस महासचिव नरेश चौहान ने शिमला में कहा कि अनिल शर्मा को लेकर बीजेपी का दोहरा चरित्र सामने आया है। क्योंकि जब सुखराम बीजेपी में शामिल हुए तब वे सही थे लेकिन अब-जब सुखराम वापस कांग्रेस पार्टी में लौट आए है तो वह गलत कैसे हो गए। मुख्यमंत्री राजनीतिक मंचों से सुखराम परिवार पर कीचड़ उछाल रहे ये उचित नही है।</p>
<p>सत्ती पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि सतपाल सत्ती ने तो मंच पर सारी हदें ही पर कर दी है। ये भाषण की मर्यादा नहीं है। मंच पर गाली गलौज़ करना सत्ती को शोभा नहीं देता। कांग्रेस पार्टी कानूनी पहलुओं पर विचार कर रही है। इसके ख़िलाफ़ शिकायत करेगी। बीजेपी के नेता प्रचार के स्तर को गिरा चुकी है। कांग्रेस पार्टी में अनिल शर्मा का स्वागत है वह जब भी अपने घर आना चाहे आ सकते है।</p>
<p>नरेश चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री की अनुभवहीनता प्रदेश के विकास में रोड़ा बन गई है। केन्द्र ने हिमाचल के एनएच के लिए कोरी घोषणा के अलावा कुछ नहीं दिया बजट तक का प्रावधान नहीं किया गया। देश का किसान बेहाल है, बेरोजगारी चरम पर है हर मोर्चे पर सरकार विफल रही और सभी वायदे जुमले साबित हुए।</p>
Bilaspur:प्रदेश में आने वाले पर्यटक अब पहाड़ों के बीच गोबिंद सागर झील में गोवा…
Mohali:पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की हालत में सुधार है। चिकित्सा विशेषज्ञों ने उन्हें अंडर…
Himachal Politics: हिमाचल प्रदेश के मंत्री विक्रमादित्य सिंह के भोजनालयों में नेमप्लेट लगाने के…
केंद्रीय विवि के साथ समन्वय स्थापित कर नई पर्यटन परियोजनाएं होंगी तैयार पर्यटन सप्ताह पर…
शिमला। राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन को संसदीय स्थायी समिति (ऊर्जा) का सदस्य नियुक्त किया…
2 अक्तूबर तक संस्कृति के विभिन्न रंगों से सराबोर होगी कांगड़ा घाटी मुख्यमंत्री करेंगे…