<p>अम्ब के कुठेड़ा खेरला गांव में पुलिस ने एक युवक को नशीले कैप्सूल सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने युवक से 650 प्रतिबंधित कैप्सूल भी बरामद किए है। आरोपी की पहचान सुखदेव निवासी बटाला गुरदासपुर पंजाब के रूप में हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।</p>
<p>जानकारी के आनुसार पुलिस ने रात को कुठेड़ा में नाका लगाया हुआ था। इस दौरान एक बाइक सवार युवक को पुलिस ने जांच के लिए रोका तो युवक आनाकानी करने लगा। पुलिस को शक हुआ तो तलाशी ली। जिस पर युवक से कैप्सुल बरामद हुए। जिन पर वह कोई संतोषजनक जवाब नही दे पाया। उधर डीएसपी मनोज जंबाल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।</p>
पांच आईएएस अधिकारियों के तबादला और नियुक्ति आदेश क्लिक करें और पढें पूरी सूची Shimla:…
धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड परीक्षाओं के पैटर्न में बड़े बदलाव की तैयारी…
मंडी के रखोह के कलोह गांव की घटना मृतक वार्ड पंच और पत्नी थी आशा…
Shimla: सरकार ने तीन आईपीएस और 2 एचपीएस के तबादला और नियुक्ति आदेश जारी…
Sangrur: खनौरी बॉर्डर पर किसान ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। मरने वाले…
सवाल नगर निगम ने खुद 7000 अवैध निर्माण चिन्हित किया था। क्या सब पर बुलडोजर…