<p>शहर के पीजी कॉलेज के पास 4 अक्टूबर को हुए सड़क हादसे में घायल युवकों में से एक की पीजीआई चंडीगढ़ में मौत हो गई। मृतक की पहचान शहर के वार्ड चार निवासी 32 वर्षीय गौरव ओहरी के रूप में की गई है। पुलिस ने घटना के संबंध में केस दर्ज करते हुए शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद उसे परिजनों के हवाले कर दिया है।</p>
<p>जानकारी के मुताबिक 4 अक्टूबर की सुबह करीब साढ़े छह बजे गौरव ओहरी घर से सैर के लिए निकला था। इसी दौरान कांगड़ा जिले के पालमपुर के तहत मुराला गांव निवासी 19 वर्षीय अरिकत बाईक पर उधर से गुजर रहा था। इसी बीच वह बेकाबू होकर सड़क किनारे सैर कर रहे गौरव ओहरी से टकरा गया। हादसे में बाईक चालक अरिकत व गौरव ओहरी दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से रीजनल अस्पताल ऊना लाया गया। जहां गौरव की नाजुक हालत का देखते हुए उस फौरन पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया था।</p>
<p>मामले की पुष्टि करते हुए एएसपी विनोद कुमार धीमान ने बताया कि गौरव की पीजीआई में उपचार के दौरान मौत हो गई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। मामले के संबंध में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।</p>
Bilaspur:प्रदेश में आने वाले पर्यटक अब पहाड़ों के बीच गोबिंद सागर झील में गोवा…
Mohali:पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की हालत में सुधार है। चिकित्सा विशेषज्ञों ने उन्हें अंडर…
Himachal Politics: हिमाचल प्रदेश के मंत्री विक्रमादित्य सिंह के भोजनालयों में नेमप्लेट लगाने के…
केंद्रीय विवि के साथ समन्वय स्थापित कर नई पर्यटन परियोजनाएं होंगी तैयार पर्यटन सप्ताह पर…
शिमला। राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन को संसदीय स्थायी समिति (ऊर्जा) का सदस्य नियुक्त किया…
2 अक्तूबर तक संस्कृति के विभिन्न रंगों से सराबोर होगी कांगड़ा घाटी मुख्यमंत्री करेंगे…