ऊना: संदिग्ध परिस्थितियों में व्यक्ति की मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में होगा मौत के कारणों का खुलासा

<p>मैहतपुर से सटे गांव देहलां निवासी एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान अप्पर देहलां निवासी 39 वर्षीय जसवीर सिंह के रूप में की गई है। मृतक को एंबुलेंस 108 के जरिए रीजनल अस्पताल ऊना लाया गया था। जहां उसे मृतक घोषित कर दिया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है। वहीं घटना के संबंध में केस दर्ज करते हुए आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।</p>

<p>जानकारी के मुताबिक शुक्रवार शाम एंबुलेंस 108 को किसी ने अप्पर देहलां के वॉर्ड 3 निवासी जसवीर सिंह के बीमार होने की सूचना दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे एंबुलेंस कर्मियों ने उसे गंभीर हालत में देखा और फौरन अस्पताल के लिए लेकर निकल पड़े। लेकिन जसवीर सिंह ने अस्पताल पहुंचने से पहले की दम तोड़ दिया। मामले की सूचना पुलिस को भी दी गई। पुलिस ने मृतक के परिजनों को जांच में शामिल करते हुए घटना के संबंध में केस दर्ज कर लिया है।</p>

<p>मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी हैडक्वार्टर अशोक वर्मा ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम की रिपोर्ट में होगा।</p>

Samachar First

Recent Posts

पूर्व भाजपा विधायक किशोरीलाल कांग्रेस में शामिल

भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधायक किशोरी लाल कांग्रेस में शामिल हो गए. शिमला स्थित…

3 hours ago

हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने 27 जजों के तबादले के दिए आदेश

हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने डिस्ट्रिक्ट जुड़िशियरी के 27 जजों के तबादला आदेश जारी किए है।…

3 hours ago

कांग्रेस प्रत्याशी आनंद शर्मा ने कालीबाड़ी मंदिर में नवाया शीश

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व कांगड़ा चंबा लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी आनंद शर्मा ने शिमला…

3 hours ago

जय राम ठाकुर ने विधानसभा में दी भगवान को चुनौती : सीएम

भरमौर (चंबा): चंबा जिले के भरमौर में चुनावी जनसभा को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री ठाकुर…

20 hours ago

देशवासी सिर्फ़ नरेन्द्र मोदी को ही प्रधानमंत्री बनाने के लिए उत्सुक है: जयराम ठाकुर

शिमला : नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि भारतवासी  नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार…

20 hours ago

हिमाचल प्रदेश में चल रही है मित्रों की सरकार: डॉ. राजीव भारद्वाज

कांगड़ा-चंबा लोकसभा भाजपा प्रत्याशी डॉ. राजीव भारद्वाज ने कहा की हिमाचल प्रदेश में मित्रों की…

20 hours ago