<p>जिला ऊना के थाना हरोली के तहत पूबोवाल में पुलिस ने बाईक सवार व्यक्ति से चिट्टा बरामद किया है। आरोपी की पहचान गुरनाम सिंह निवासी गढ़शंकर, पंजाब के रूप में हुई है। पुलिस ने व्यक्ति को गिरफ्तार कर मादक द्रव्य अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।</p>
<p>जानकारी के अनुसार शनिवार को हरोली पुलिस ने पूबोवाल में नाकेबंदी की हुई थी। इसी दौरान पुलिस ने बाईक सवार को रूकने का इशारा किया। लेकिन पुलिस को देख चालक फरार होने लगा, तो पुलिस ने कुछ दूरी पर व्यक्ति को काबू कर लिया। तलाशी लेने पर व्यक्ति के पास से 5.30 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ है।</p>
<p>पूछताछ करने पर आरोपी की पहचान गुरनाम सिंह निवासी गढ़शंकर के रूप में हुई। एसपी ऊना दिवाकर शर्मा ने बताया कि पुलिस ने गुरनाम सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।</p>
नई दिल्ली: भारत ने राजस्थान के पोखरण फायरिंग रेंज में बहुत ही कम दूरी…
नाहन: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के नाहन में आयोजित…
Shimla : राजधानी शिमला के संजौली क्षेत्र में स्थित मस्जिद में हुए कथित…
Kohlapur/Agencies: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कोल्हापुर में मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति…
illegal construction cases : मंडी नगर निगम द्वारा अवैध निर्माण के खिलाफ जारी किए…
Hamirpur: सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने नादौन के गलोड में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान…