क्राइम/हादसा

ऊना: जंगल में खैर के 36 पेड़ों पर चली कुल्हाड़ी, वन विभाग ने पुलिस को दी शिकायत

जिला ऊना के तहत वन विभाग के बौल क्षेत्र में खैर के 36 हरे भरे पेड़ों को काटने का मामला सामने आया है। खैर के पेड़ों को काटे जाने की ये घटना बौल स्थित उपरली बीट में पेश आई है। पुलिस ने वन विभाग के अधिकारियों की शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। वहीं, घटना के बाद वन विभाग ने लाखों रुपये की खैर की लकड़ी भी बरामद की है।

वन मंडल ऊना स्थित अधिकारी मृत्युंजय माधव ने जानकारी देते हुए बताया कि उन्हें जंगल में खैर के पेड़ काटे जाने की सूचना मिली थी। सूचना मिलने के बाद वे अपनी टीम समेत मौके का मुआयना किया। इस दौरान जंगल से करीब खैर के 36 पेड़ों के कटे होने का खुलासा हुआ। उन्होंने बताया कि जानकारी जुटाने पर पाया गया कि इसी क्षेत्र में एक निजी ठेकेदार द्वारा कटान का काम किया जा रहा जिसकी अनुमति कार्यालय से ली गई है।

उन्होंने कहा कि उक्त ठेकेदार द्वारा ही इन पेड़ों को काटे जाने का अंदशा है। इसी के चलते उसके खिलाफ पुलिस में शिकायत सौंपी गई है। वहीं, उन्होंने पेड़ों का कटान कर रहे ठेकेदारों को हिदायत दी है कि वे भी अनुमति क्षेत्र से बाहर जाकर अन्य पेड़ों पर कुल्हाड़ी न चलाएं।

Ashwani Kapoor

Recent Posts

शिक्षकों के विदेश दौरे के बनाए नियम, 100% रिजल्ट देने वाले होंगे योग्य

  शिमला: हिमाचल प्रदेश सरकार ने सरकारी स्कूलों के शिक्षकों के विदेश दौरे को लेकर…

16 mins ago

खेलों से युवाओं को नशे से दूर रखना होगा संभव: कुलदीप सिंह पठानिया

  मलकवाल में दो दिवसीय राष्ट्रीय जूनियर कुराश चैंपियनशिप का समापन नूरपुर: हिमाचल प्रदेश विधानसभा…

1 hour ago

हिमाचल स्ट्रीट वेंडर पॉलिसी: सुझावों के लिए कमेटी ने खोला रास्ता, 4 नवंबर को अगली बैठक

  शिमला: हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स के लिए एक समुचित नीति तैयार करने को…

4 hours ago

पुलिस कांस्टेबल भर्ती के आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर आखिरी तारीख

Shimla: हिमाचल प्रदेश सरकार ने पुलिस कांस्टेबल के 1088 पदों को भरने के लिए विज्ञापन…

4 hours ago

चरखी दादरी में CM सुक्खू : कांग्रेस की लहर, भाजपा को मिलेगी शिकस्त

  Chandigarh: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने हरियाणा के चरखी दादरी में…

5 hours ago

चक्की खड्ड में डूबे पिता-पुत्र, पिता की मौत, बेटा लापता

  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के थाना डमटाल के अंतर्गत भदरोया पंचायत के पास…

5 hours ago