<p>ऊना के उपमंडल अंब के तहत धुसाड़ा में 25 वर्षीय विवाहिता आग की चपेट में आने से बुरी तरह से झुलस गई। महिला की पहचान इशा देवी पत्नी दिनेश निवासी धुसाड़ा के रूप में हुई है। महिला को गंभीर हालत में क्षेत्रीय अस्पताल ऊना लाया गया, जहां से चिकित्सकों ने गंभीर हालत में पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि हादसा चूल्हा जलाते समय पेश आया। वहीं पुलिस ने भी मामले को लेकर जांच शुरू कर दी है।</p>
<p>परिजनों की मानें तो इशा देवी निवासी धुसाड़ा शुक्रवार दोपहर आग जलाने के लिए चूल्हे में मिट्टी के तेल का छिडक़ाव कर रही थी कि इसी दौरान आग भडक़ गई। इस दौरान आग की चपेट में इशा आ गई। शोर मचाने पर परिवारिक सदस्य एकत्रित हुए और आग को बुझाया गया। आग की बुरी तरह से झुलसी महिला को परिजन तुंरत क्षेत्रीय अस्पताल ऊना लेकर पहुंचे। जहां पर गंभीर हालत में देखते हुए डा. रमन ने पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। डीएसपी अंब मनोज जंबाल ने बताया कि पुलिस की जांच कर रही है। परिजनों के बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं।</p>
<p><img src=”/media/gallery/images/image(3949).jpeg” style=”height:339px; width:641px” /></p>
Shanta Kumar road accident prevention: पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री शांता कुमार ने केंद्रीय…
Ballot paper elections in India: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने देश…
Tragic Road Accident in Sirmour; सिरमौर जिले के पांवटा साहिब की तहसील में आंज भोज…
Mumbai: अजित पवार गुट के NCP नेता और पूर्व विधायक बाबा सिद्दीकी की शनिवार रात…
Kullu Dussehra Begins: राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने रविवार को कुल्लू के रथ मैदान में…
International Kullu Dussehra: जिला कुल्लू के मुख्यालय ढालपुर मैदान में आज से अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव…