ऊना: भरवाईं में होंडा शोरूम में चोरी, 70 हजार नकदी और कंप्यूटर ले उड़े चोर

चिंतपूर्णी थाना से मात्र कुछ दूरी पर भरवाईं स्थित अवंतिका मोटर्स के होंडा शोरूम में चोरी का मामला सामने आया है। जहां बुधवार आधी रात 1 बजे के करीब अज्ञात शातिर ने शोरूम से पीछे की तरफ घुसकर शोरूम के काउंटर में रखी 70 हजार रुपये की नकदी पर हाथ साफ कर दिया। वीरवार सुबह जब अवंतिका मोटर्स के मैनेजर रविंद्र सिंह ने शोरूम खोला तो उन्होंने देखा कि काउंटर के अंदर रखी 70 हजार की नकदी गायब है और साथ पड़ी अलमारी को भी चोर ने खंगाला है।

यही नहीं चोर शोरूम में रखे कंप्यूटर के साथ दो बुफर भी ले उड़ा है। चोरी की घटना की सूचना चिंतपूर्णी पुलिस को दी गई जिस पर थाना प्रभारी जगवीर ठाकुर, एएसआई विचित्र सिंह शोरूम में पहुंचे और मामले की छानबीन शुरू कर दी है। शोरूम मैनेजर रविंद्र सिंह ने बताया कि चोर ने पीछे बने शोरूम के दरवाजे के ताले को तोड़ा है और शोरूम के अंदर घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। हालांकि चोरी की इस वारदात को अंजाम देने वाले चोर की तस्वीरें शोरूम के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई हैं। जिसके आधार पर चिंतपूर्णी पुलिस ने चोर की तलाश शुरू कर दी है।

मामले की पुष्टि करते हुए थाना प्रभारी जगवीर ठाकुर ने बताया कि शोरूम में अंदर घुसे चोर की तस्वीरें अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे में आई हैं। आरोपी जल्द पुलिस की गिरफ्त में होगा। मुख्य रोड पर हुई इस चोरी से लोगों में डर का माहौल पैदा हो गया है। गौरतलब है कि इससे पहले भरवाईं में ही कुछ दिन पहले एक दुकान के अंदर से गाड़ियों की बैटरियां चुराई गई थी। उधर डीएसपी अंब मनोज जम्वाल ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए युवक जिसने की चोरी की घटना को अंजाम दिया है उसे ट्रेस किया जा रहा है।

Samachar First

Recent Posts

महात्मा गांधी ने बताया सत्य और अहिंसा का रास्ता: आशीष बुटेल

पालमपुर: मुख्य संसदीय सचिव शहरी विकास एवं शिक्षा आशीष बुटेल ने महात्मा गांधी की…

34 mins ago

हिमाचल CM सुक्खू बोले- PM मोदी के फैक्ट गलत, कांग्रेस ने 20 महीने में 5 गारंटियां कीं पूरी

Chandigarh: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बुधवार को हरियाणा में चुनाव प्रचार…

45 mins ago

कांगड़ा वैली कार्निवल: रिहर्सल के दौरान हादसा, सतिंदर सरताज की प्रस्तुति से पहले स्‍टेज में दौड़ा करंट कलाकार घायल

Kangra: आज कांगड़ा वैली कार्निवल की अंतिम सांस्कृतिक संध्या है। कुछ ही देर में सतिंदर…

2 hours ago

एमसी सोलन को प्रदूषण बोर्ड ने ठोका दस लाख जुर्माना

पार्षद और भाजपा प्रवक्‍ता शैलेंद्र गुप्‍ता ने नगर निगम पर संगीन आरोप कहा- कांग्रेस समर्थिक…

2 hours ago

सुबाथू में स्वच्छता रैली, विधायक विनोद सुल्तानपुरी सहित 30 लोगों ने किया रक्तदान

सोलन :स्वच्छता ही सेवा 2024 अभियान के तहत मंगलवार को छावनी परिषद् सुबाथू द्वारा…

3 hours ago

अलविदा मानसून 2024: सामान्य से 18% कम बारिश, जानें आगे कैसा रहेगा मौसम

Shimla: सामान्य से 18 फीसदी बारिश के साथ बुधवार को दक्षिण-पश्चिम मानसून हिमाचल प्रदेश…

4 hours ago