ऊना से बारात लेकर बिलासपुर जा रही बस पनौल के पास हादसे का शिकार हो गई। हादसे में बस में सवार 39 बरातियों में से 15 को गंभीर चोटें आई हैं। घायलों में एक महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। हादसे के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। वहीं, हादसे के बाद से बस चालक फरार हो गया है। पुलिस ने घटना के संबंध में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार बस ऊना से बिलासपुर के कोठीपुरा बारात लेकर जा रही थी। इसी बीच पनोल से नीते उतराई पर बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के समय बस में करीप 39 लोग सवार थे। बस के पलटते ही चीखो पुकार मच गई। हादसे से 15 लोगों को चोटें आई हैं। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को बस से बाहर निकालकर इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया।
11 घायलों को जिला अस्पताल बिलासपुर और 2 को सिविल अस्पताल घुमारवीं भेजा गया है। सूचना मिलते ही प्रशसन की तरफ से उपमंडलाधिकारी राजीव ठाकुर, तहसीलदार जय गोपाल शर्मा और डीएसपी अनिल ठाकुर भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। प्रशासन ने घायलों को फौरी राहत भी दी है।
नादौन: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने नादौन में पत्रकारों के साथ बातचीत में कहा…
धर्मशाला, 18 मई: रिर्टनिंग आफिसर कांगड़ा चंबा संसदीय क्षेत्र डीसी हेमराज बैरवा ने बताया कि…
धर्मशाला, 18 मई: हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय क्षेत्रीय केंद्र धर्मशाला में लोकसभा तथा विस उपचुनाव में…
मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग ने आज यहां बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अनुमोदित…
धर्मशाला, 18 मई: सहायत अभियंता विद्युत उपमंडल सिद्धपुर कर्मचंद भारती ने बताया कि 20 मई…
कांग्रेस सरकार के साथ चलेगी धर्मशाला की जनता, जग्गी को MLA बनवाकर बढ़ेगा विकास का…