<p>पुलिस थाना अंब के तहत हिम सिलेंडर उद्योग के पास महिला की हत्या का मामला सामने आया है। मृतक महिला की पहचान प्रमिला (25) पत्नी मनोज कुमार निवासी देवरिया यूपी के रूप में हुई है। महिला यहां अपने पति के साथ एक किराए के कमरे में रहती थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस महिला के पति और आसपास के लोगों से भी पूछताछ कर रही है साथ ही सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला जा रहा है।</p>
<p>जानकारी के अनुसार सोमवार को महिला अपने किराये के कमरे में अकेली थी और पति काम के लिए गगरेट गया हुआ था। इस दौरान वह दोपहर से अपने कमरे में ही थी और अंदर से दरवाजे को कुंडी लगा रखी थी। महिला जब देर शाम तक भी कमरे से बाहर नहीं निकली तो आसपास में रह रही महिलाओं ने इसे आवाज लगाई। लेकिन कमरे के अंदर से कोई हरकत नहीं हुई। संदेह होने पर महिलाओं ने दरवाजा तोड़कर अंदर देखा तो उक्त महिला के गले और सिर पर काटने के निशान थे और वह खून से लथपथ होकर जमीन पर पड़ी थी। वहीं इसकी सूचना महिलाओं ने पहले उसके पति को दी। इसके बाद अम्ब पुलिस थाना को सूचित कर दिया।</p>
<p>घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए ऊना अस्पताल भेजा। वहीं, पुलिस ने महिला के शरीर पर चोट के निशान देखकर प्रारंभिक कार्रवाई के बाद अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।</p>
<p> </p>
Shimla: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की तबीयत फिर बिगड़ी है। मंगलवार रात को उपचार करवाने…
शिमला: चौधरी सरवण कुमार एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी पालमपुर की 112 हेक्टेयर लैंड को पर्यटन विभाग…
UNA: जिला कारागार बनगढ़ से उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल लाया गया विचाराधीन कैदी…
Chennai, Agencies: किरण राव की ‘लापता लेडीज’ को ऑस्कर पुरस्कार 2025 के लिए भारत…
Hamirpur: प्रदेश में किसानों को 50 प्रतिशत सब्सिडी पर साइकल-हल प्रदान किए जाएंगे। 2200…
Shimla: 6 छात्र नेताओं के निष्कासन का मामला तूल पकड़ गया है। तनाव बढ़…